होम › Technology › snake bite: हॉस्टल में आधी रात घुसा जहरीला नाग, सो रहीं 6 छात्राओं को डसा, 3 की इलाज के दौरान मौत
Technology

snake bite: हॉस्टल में आधी रात घुसा जहरीला नाग, सो रहीं 6 छात्राओं को डसा, 3 की इलाज के दौरान मौत

WhatsApp Facebook
snake bite: हॉस्टल में आधी रात घुसा जहरीला नाग, सो रहीं 6 छात्राओं को डसा, 3 की इलाज के दौरान मौत

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

35230-maharashtra-gadchiroli-ashram-school-snake-bite-three-girls-dead snake bite: हॉस्टल में आधी रात घुसा जहरीला नाग, सो रहीं 6 छात्राओं को डसा, 3 की इलाज के दौरान मौत

snake bite: गढ़चिरोली। Gadchiroli News: महाराष्ट्र के गढ़चिरोली जिले के धानोरा तालुका के जपटलाई स्थित एक सरकारी सहायता प्राप्त आवासीय आश्रम स्कूल में रात को सोते समय जहरीले सांप के काटने से तीन छात्राओं की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, जपटलाई स्थित इस आवासीय आश्रम स्कूल में सैकड़ों छात्राएं रहकर पढ़ाई करती हैं। रोज की तरह आज रात भी छात्राएं अपने कमरे में सो रही थीं। देर रात किसी जहरीले सांप ने फर्श पर सो रही तीन छात्राओं को डस लिया।

हालांकि सांप के काटने के तुरंत बाद छात्राओं को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान 3 छात्राओं की मौत हो गई। बाकी बची 3 छात्राओं की हालत गंभीर है और उनका इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जनजातीय विकास मंत्री अशोक उइके ने तत्काल संज्ञान लिया और परियोजना अधिकारियों को ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर पूरी स्थिति का जायजा लेने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)