होम Raipur News Shivraj Singh Chouhan Raipur visit : रायपुर पहुंचे शिवराज सिंह चौहान, बोले- कका और कांग्रेस ने मिलकर छत्तीसगढ़ को तबाह किया
Raipur News

Shivraj Singh Chouhan Raipur visit : रायपुर पहुंचे शिवराज सिंह चौहान, बोले- कका और कांग्रेस ने मिलकर छत्तीसगढ़ को तबाह किया

WhatsApp Facebook
Shivraj Singh Chouhan Raipur visit : रायपुर पहुंचे शिवराज सिंह चौहान, बोले- कका और कांग्रेस ने मिलकर छत्तीसगढ़ को तबाह किया

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

38580-shivraj-singh-chouhan-raipur-chhattisgarh-visit Shivraj Singh Chouhan Raipur visit : रायपुर पहुंचे शिवराज सिंह चौहान, बोले- कका और कांग्रेस ने मिलकर छत्तीसगढ़ को तबाह किया

रायपुर। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रायपुर पहुंचे। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने प्रदेश की पिछली कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कका और कांग्रेस ने मिलकर छत्तीसगढ़ को तबाह कर दिया। भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद प्रदेश में विकास की रफ्तार बढ़ी है और छत्तीसगढ़ तेजी से आगे बढ़ रहा है।

छत्तीसगढ़ में विकास की बयार बह रही

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगातार समर्थन और प्यार दिया है। उनके मुताबिक, प्रदेश में अब विकास की बयार बह रही है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों को घर देने की दिशा में लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में गरीब परिवारों के लिए 3 लाख 65 हजार से अधिक मकानों को मंजूरी दी गई है।

छत्तीसगढ़ में रोज बन रहे करीब 1600 मकान

केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि छत्तीसगढ़ में हर दिन करीब 1600 मकानों का निर्माण पूरा हो रहा है। उन्होंने ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि विकसित भारत और ग्रामीण विकास के अभियानों में छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण भागीदारी है।

उन्होंने खेत से सड़क योजना के तहत 36 करोड़ रुपये की स्वीकृति दिए जाने की भी जानकारी दी। इसके साथ ही ग्रामीण विकास विभाग की ओर से प्रदेश में सड़कों के निर्माण के लिए भी मंजूरी दिए जाने की बात कही।

वंदे मातरम् विवाद पर कांग्रेस को घेरा

कर्नाटक में वंदे मातरम् के दो पद गाए जाने से जुड़े विवाद पर भी शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस संविधान की धज्जियां उड़ा रही है।

शिवराज ने कर्नाटक सरकार के फैसले को अलोकतांत्रिक बताते हुए इसे भारत माता के अपमान से जोड़ा। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा, हम तो डूबे हैं सनम, तुमको भी ले डूबेंगे। उन्होंने कांग्रेस के रुख को राष्ट्रविरोधी कदम जैसा बताया।

BRICS सम्मेलन पर भी कांग्रेस पर निशाना

BRICS सम्मेलन को लेकर कांग्रेस की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर भी शिवराज सिंह चौहान ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि दुनिया की करीब आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाले देश एक मंच पर एकत्रित हो रहे हैं और पूरी दुनिया की नजर BRICS सम्मेलन पर है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ता है तो कांग्रेस को परेशानी होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश की प्रतिष्ठा और विकास से खुश नहीं हो सकती।

नरेंद्र मोदी की 25 साल की सेवा यात्रा का किया जिक्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों की सेवा यात्रा का जिक्र करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उनके नेतृत्व में भारत का स्वाभिमान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि भारत माता फिर से अंगड़ाई ले रही है और भारत विश्वगुरु बनने के पथ पर चल रहा है।

शिवराज सिंह चौहान ने स्वामी विवेकानंद ने भारत को लेकर जो विचार और सपने सामने रखे थे, नरेंद्र मोदी उन्हीं विचारों को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)