होम › Business › Share Market: शेयर बाजार लगातार 5वें दिन गिरावट : सेंसेक्स 281 अंक टूटा, निफ्टी 24,288 के नीचे; कच्चे तेल की कीमत ने बढ़ाई चिंता
Business

Share Market: शेयर बाजार लगातार 5वें दिन गिरावट : सेंसेक्स 281 अंक टूटा, निफ्टी 24,288 के नीचे; कच्चे तेल की कीमत ने बढ़ाई चिंता

WhatsApp Facebook
Share Market: शेयर बाजार लगातार 5वें दिन गिरावट : सेंसेक्स 281 अंक टूटा, निफ्टी 24,288 के नीचे; कच्चे तेल की कीमत ने बढ़ाई चिंता

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

35978-share-market Share Market: शेयर बाजार लगातार 5वें दिन गिरावट : सेंसेक्स 281 अंक टूटा, निफ्टी 24,288 के नीचे; कच्चे तेल की कीमत ने बढ़ाई चिंता

Share Market: नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को लगातार पांचवें कारोबारी सत्र गिरावट रही। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से निवेशकों का सेंटीमेंट प्रभावित हुआ। सेंसेक्स 281.09 अंक गिरकर 77,728.16 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 78.35 अंक टूटकर 24,287.65 पर आ गया।

IT शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव

एनएसई के सेक्टोरल इंडेक्स में मिलाजुला कारोबार रहा। निफ्टी IT में 1.84% की गिरावट आई। फार्मा 0.31% और PSU बैंक 0.12% नीचे रहे। दूसरी ओर मेटल 1.39%, मीडिया 0.42% और ऑटो 0.23% चढ़े। प्राइवेट बैंक इंडेक्स में 0.69% की बढ़त रही।

निफ्टी 50 में हिंडाल्को, टाटा स्टील, HDFC लाइफ, ONGC, एक्सिस बैंक और L&T बढ़ने वाले प्रमुख शेयर रहे। HCL टेक, इंफोसिस, सन फार्मा, TCS और नेस्ले इंडिया में गिरावट रही।

कच्चा तेल बढ़ना भारत के लिए चिंता

HST वेल्थ के CEO हरिसिल्वन राधाकृष्णन के मुताबिक, ऊंची कच्चे तेल की कीमतें भारतीय बाजार पर दबाव बना रही हैं। भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा तेल आयात करता है, इसलिए कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर अर्थव्यवस्था और कंपनियों की लागत पर पड़ सकता है। सोमवार को ब्रेंट क्रूड 1.01% बढ़कर 89.42 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया।

सोना-चांदी भी चढ़े

सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में भी तेजी रही। 24 कैरेट सोना 0.41% बढ़कर 1,55,139 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 0.56% बढ़कर 2,37,254 रुपए प्रति किलो हो गई।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)