होम › Business › Share Market Diwali Muhurat Trading: दीवाली पर इस समय होगी मुहूर्त ट्रेडिंग, BSE-NSE ने जारी की टाइमिंग; नोट करें पूरा शेड्यूल
Business

Share Market Diwali Muhurat Trading: दीवाली पर इस समय होगी मुहूर्त ट्रेडिंग, BSE-NSE ने जारी की टाइमिंग; नोट करें पूरा शेड्यूल

WhatsApp Facebook
Share Market Diwali Muhurat Trading: दीवाली पर इस समय होगी मुहूर्त ट्रेडिंग, BSE-NSE ने जारी की टाइमिंग; नोट करें पूरा शेड्यूल

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

42693-diwali-muhurat-trading Share Market Diwali Muhurat Trading: दीवाली पर इस समय होगी मुहूर्त ट्रेडिंग, BSE-NSE ने जारी की टाइमिंग; नोट करें पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली/मुंबई। शेयर बाजार में दीपावली पर होने वाले विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र की तारीख और समय का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। देश के प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज बीएसई और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने सोमवार को इस संबंध में संयुक्त रूप से टाइमिंग जारी की। इस बार विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र 8 नवंबर को दोपहर 2:20 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

जानिए मुहूर्त ट्रेडिंग का पूरा टाइम-टेबल

बीएसई और एनएसई द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, मुहूर्त ट्रेडिंग का शेड्यूल इस प्रकार रहेगा। जारी शेड्यूल के अनुसार प्री-ओपन सेशन दोपहर 2:05 बजे से 2:20 बजे तक (15 मिनट) तक और सामान्य ट्रेडिंग सत्र दोपहर 2:20 बजे से 3:30 बजे तक (1 घंटा 10 मिनट) तक चलेगा। क्लोजिंग टाइम सीएएस (CAS) के तहत आने वाली सिक्योरिटीज के लिए दोपहर 3:15 बजे तय किया गया है।

नियमित ट्रेडिंग रहेगी बंद, इन सेगमेंट्स में होंगे सौदे

दीपावली के दिन शेयर बाजार में रेगुलर (नियमित) ट्रेडिंग पूरी तरह बंद रहेगी। सिर्फ इस एक घंटे के विशेष सत्र में ही निवेशक सौदे कर सकेंगे। इस दौरान इक्विटी (कैपिटल मार्केट), इक्विटी डेरिवेटिव्स, करेंसी डेरिवेटिव्स और कमोडिटी डेरिवेटिव्स समेत विभिन्न सेगमेंट्स में ट्रेडिंग की अनुमति होगी।

इस विशेष सत्र के दौरान भी मार्केट इंटीग्रिटी और स्टैंडर्ड सेटलमेंट से जुड़े सभी पुराने नियम व प्रोटोकॉल लागू रहेंगे। इसके बाद अगले नियमित ट्रेडिंग सत्र से बाजार सामान्य रूप से कामकाज शुरू करेगा।

निवेशकों के लिए क्यों खास है ‘मुहूर्त ट्रेडिंग’?

दीपावली से हिंदू नववर्ष (नए संवत) की शुरुआत मानी जाती है। भारतीय शेयर बाजार परंपरा के अनुसार इस दिन नया खाता खोलना और निवेश करना बेहद शुभ माना जाता है।

निवेशक इस दौरान समृद्धि और आर्थिक उन्नति की कामना के साथ ब्लू-चिप शेयरों में निवेश करते हैं और पोर्टफोलियो की शुरुआत करते हैं। आमतौर पर यह सत्र शाम के समय आयोजित होता था, लेकिन 2025 से इसे दोपहर के समय में आयोजित किया जाने लगा है।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें
दोस्तों के साथ साझा करें
OneChhattisgarh संपादकीय डेस्क
संपादकीय डेस्कOneChhattisgarh संपादकीय डेस्क

OneChhattisgarh.Com संपादकीय टीम — छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएं, रोजगार समाचार व जनहित के मुद्दों पर निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता।

सभी लेख देखें →
सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)