होम Business Share Market: शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ बंद, सेंसेक्स 166 अंक चढ़ा; जानिए निफ़्टी का हाल
Business

Share Market: शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ बंद, सेंसेक्स 166 अंक चढ़ा; जानिए निफ़्टी का हाल

WhatsApp Facebook
Share Market: शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ बंद, सेंसेक्स 166 अंक चढ़ा; जानिए निफ़्टी का हाल

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

34287-34285-share-market Share Market: शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ बंद, सेंसेक्स 166 अंक चढ़ा; जानिए निफ़्टी का हाल

Share Market: मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को लगातार तीसरे कारोबारी दिन तेजी देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स 166.49 अंक चढ़कर 78,094.64 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 66.45 अंकों की बढ़त के साथ 24,383.60 पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 78,272.25 और निफ्टी 24,429.40 के दिन के उच्च स्तर तक पहुंचे।

निवेशकों की संपत्ति में 1.32 लाख करोड़ रुपये का इजाफा

बाजार में तेजी के चलते बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल मार्केट कैप 1.32 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 485.88 लाख करोड़ रुपये हो गया। इससे निवेशकों की संपत्ति में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई।

ये शेयर रहे टॉप गेनर और लूजर

निफ्टी पर बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज, महिंद्रा एंड महिंद्रा और श्रीराम फाइनेंस सबसे अधिक बढ़त वाले शेयर रहे। वहीं टीसीएस, इंफोसिस, आईटीसी, मैक्स हेल्थकेयर और इटर्नल में गिरावट दर्ज की गई।

विदेशी निवेश और मजबूत रुपये से मिला सहारा

विशेषज्ञों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की खरीद, रुपये में मजबूती और कंपनियों के बेहतर तिमाही नतीजों ने बाजार को समर्थन दिया। गुरुवार को एफआईआई ने 3,623.51 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी की थी। वहीं शुक्रवार को रुपया 9 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.41 पर बंद हुआ। एशियाई और अमेरिकी बाजारों में सकारात्मक रुख का असर भी घरेलू बाजार पर देखने को मिला।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)