होम › Business › Share Market: शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद, सेंसेक्स 43 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,583 के पार, टाइटन में 3% से ज्यादा तेजी
Business

Share Market: शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद, सेंसेक्स 43 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,583 के पार, टाइटन में 3% से ज्यादा तेजी

WhatsApp Facebook
Share Market: शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद, सेंसेक्स 43 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,583 के पार, टाइटन में 3% से ज्यादा तेजी

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

35266-34802-share-1 Share Market: शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद, सेंसेक्स 43 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,583 के पार, टाइटन में 3% से ज्यादा तेजी

Share Market: नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को पूरे दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और पश्चिम एशिया में तनाव के चलते निवेशकों में सतर्कता रही। हालांकि, कारोबार के अंत में दोनों प्रमुख इंडेक्स मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 43.27 अंक यानी 0.06% चढ़कर 78,542.44 पर, जबकि निफ्टी 13.15 अंक यानी 0.05% बढ़कर 24,583.80 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 19 शेयरों में तेजी

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 19 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। टाइटन 3.14% की तेजी के साथ सबसे आगे रहा। बजाज फाइनेंस 1.93%, बजाज फिनसर्व 1.15%, टाटा स्टील 1.09% और एशियन पेंट्स 1.07% चढ़े। इंफोसिस, एक्सिस बैंक, ट्रेंट और HCL टेक में भी तेजी रही।

SBI सबसे ज्यादा गिरा

दूसरी ओर, SBI के शेयर में 2.19% की गिरावट रही। Eternal 1.57%, NTPC 1.52%, ITC 1.23%, TCS 0.80% और टेक महिंद्रा 0.66% नीचे बंद हुए। रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारती एयरटेल में भी कमजोरी रही।

PSU बैंक इंडेक्स करीब 2% गिरा

ब्रॉडर मार्केट में निफ्टी मिडकैप 0.62% बढ़ा, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 0.27% गिरा। सेक्टोरल इंडेक्स में निफ्टी PSU बैंक करीब 2% गिरकर सबसे कमजोर रहा। फार्मा और FMCG में भी दबाव रहा। वहीं, निफ्टी रियल्टी ने बेहतर प्रदर्शन किया।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)