होम › Business › Share Market: शेयर बाजार में मिला-जुला कारोबार: सेंसेक्स 114 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,395.85 पर बंद
Business

Share Market: शेयर बाजार में मिला-जुला कारोबार: सेंसेक्स 114 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,395.85 पर बंद

WhatsApp Facebook
Share Market: शेयर बाजार में मिला-जुला कारोबार: सेंसेक्स 114 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,395.85 पर बंद

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

33986-33970-share-market Share Market: शेयर बाजार में मिला-जुला कारोबार: सेंसेक्स 114 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,395.85 पर बंद

Share Market: नई दिल्ली/मुंबई: घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को उतार-चढ़ाव के बीच कारोबार हुआ। मासिक एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स 113.61 अंक यानी 0.15% की बढ़त के साथ 78,079.96 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 40.10 अंक यानी 0.16% गिरकर 24,395.85 पर आ गया। दोनों प्रमुख सूचकांकों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा।

इन सेक्टर में रही बिकवाली

कारोबार के दौरान मेटल, ऑयल एंड गैस, फार्मा और बैंकिंग शेयरों पर दबाव रहा। निजी बैंक और कुछ कंज्यूमर-केंद्रित शेयरों में भी बिकवाली देखने को मिली। बाजार की चौड़ाई कमजोर रही और कई प्रमुख सेक्टर लाल निशान में बंद हुए।

IT, FMCG और रियल एस्टेट में तेजी

दूसरी ओर मीडिया, FMCG, IT, रियल एस्टेट, केमिकल और सीमेंट से जुड़े शेयरों में खरीदारी हुई। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों ने भी अपेक्षाकृत बेहतर प्रदर्शन किया। बाजार में वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमतों को लेकर निवेशक सतर्क रहे।

रुपया भी कमजोर हुआ

गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 0.1% कमजोर होकर 95.44 पर बंद हुआ। इसका पिछला बंद भाव 95.33 रुपए था। कमजोर रुपया और ऊंचे कच्चे तेल की कीमतों ने बाजार की चिंता बढ़ाई।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)