होम › Technology › sharad-pawar-mps-meet-pm-modi: सदन में हंगामा के बीच शरद पवार के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, महाराष्ट्र में नई सियासी बिसात
Technology

sharad-pawar-mps-meet-pm-modi: सदन में हंगामा के बीच शरद पवार के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, महाराष्ट्र में नई सियासी बिसात

WhatsApp Facebook
sharad-pawar-mps-meet-pm-modi: सदन में हंगामा के बीच शरद पवार के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, महाराष्ट्र में नई सियासी बिसात

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

35234-sharad-pawar-mps-meet-pm-modi-maharashtra-political-equation sharad-pawar-mps-meet-pm-modi: सदन में हंगामा के बीच शरद पवार के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, महाराष्ट्र में नई सियासी बिसात

sharad-pawar-mps-meet-pm-modi: नई दिल्ली/मुंबई। महाराष्ट्र की सियासत में एक नई सियासी बिसात बिछती नजर आ रही है. बांकीपुर में बीजेपी के मात देकर विधायक बने प्रशांत किशोर महाराष्ट्र में डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार के साथ मेल-मुलाकात कर रहे हैं तो दूसरी तरफ सियासी के चाणक्य कहे जाने वाले शरद पवार और बीजेपी के बीच नजदीकियां बढ़ रही है. शरद पवार के सभी सांसद सोमवार को पीएम मोदी से संसद भवन में मुलाकात की।

शरद पवार के सभी आठ लोकसभा सांसद संसद भवन स्थिति प्रधानमंत्री कार्यलय में पीएम मोदी से मुलाकात हुई। आधे घंटे तक एनसीपी (एसपी) सांसदों ने पीएम मोदी के बात किया। इस मुलाकात के पीछे की वजह महाराष्ट्र के अहम मुद्दों को लेकर एनसीपी (एसपी) के सांसद प्रधानमंत्री मोदी के साथ चर्चा को बताया जा रहा है।

शरद पवार गुट के सांसदों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच आधे घंटे तक बैठक चली. इस दौरान शरद पवार के सांसदों ने पीएम मोदी से खुलकर बात की. सांसदों ने प्रधानमंत्री के सामने महाराष्ट्र में सूखे और सिंचाई से जुड़े मुद्दों पर चिंता जताई. सांसदों ने प्रधानमंत्री के साथ अपने संसदीय क्षेत्रों से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की।

सुप्रिया सुले के मुताबिक पार्टी ने महाराष्ट्र से जुड़े कई गंभीर और लंबे समय से चले आ रहे मुद्दों पर प्रधानमंत्री का ध्यान खींचने के लिए मुलाकात का समय मांगा था। संसद की कार्यवाही लगातार बाधित होने के कारण सांसदों ने अब सीधे प्रधानमंत्री से मिलकर राज्य की समस्याएं रखने का फैसला किया है।

बैठक के दौरान एनसीपी (एसपी) सांसदों ने प्रधानमंत्री को एक लिखित ज्ञापन सौंपा, NCP-SP के सांसदों ने प्रधानमंत्री के साथ हुई बैठक को सकारात्मक बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि इन समस्याओं पर ध्यान देने की ज़रूरत है और उन्होंने इन मुद्दों पर ठोस कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)