होम › Technology › Satna Lokayukta bank manager bribe arrest: धान खरीदी के भुगतान के बदले 96 हजार की रिश्वत लेते को-ऑपरेटिव बैंक का मैनेजर गिरफ्तार
Technology

Satna Lokayukta bank manager bribe arrest: धान खरीदी के भुगतान के बदले 96 हजार की रिश्वत लेते को-ऑपरेटिव बैंक का मैनेजर गिरफ्तार

WhatsApp Facebook
Satna Lokayukta bank manager bribe arrest: धान खरीदी के भुगतान के बदले 96 हजार की रिश्वत लेते को-ऑपरेटिव बैंक का मैनेजर गिरफ्तार

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

36225-satna-lokayukta-traps-bank-manager-taking-bribe Satna Lokayukta bank manager bribe arrest: धान खरीदी के भुगतान के बदले 96 हजार की रिश्वत लेते को-ऑपरेटिव बैंक का मैनेजर गिरफ्तार

Satna Lokayukta bank manager bribe arrest: सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के प्रबंधक केसी शर्मा को 96 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बुधवार सुबह बैंक प्रबंधक जैसे ही शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम लेने पहुंचे, पहले से मौजूद लोकायुक्त की टीम ने उन्हें मौके पर ही दबोच लिया। कार्रवाई उनके प्रेमनगर स्थित निजी आवास पर की गई।

धान खरीदी के भुगतान के एवज में मांगी थी रिश्वत

मामला धान खरीदी की राशि के भुगतान और उससे जुड़ी स्वीकृतियों से संबंधित बताया जा रहा है। नागौद स्थित सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक सिद्धार्थ ओझा ने इस संबंध में लोकायुक्त एसपी से शिकायत की थी। शिकायत के मुताबिक बैंक प्रबंधक केसी शर्मा धान खरीदी की राशि खाते में भेजने और अन्य स्वीकृतियों के बदले कुल रकम का तीन प्रतिशत कमीशन मांग रहे थे। यह रकम करीब एक लाख रुपये बताई गई थी।

लगातार रिश्वत की मांग से परेशान शिकायतकर्ता ने लोकायुक्त से संपर्क किया। शिकायत के बाद अधिकारियों ने मामले का गोपनीय सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर ट्रैप की कार्रवाई की योजना बनाई गई।

15 सदस्यीय टीम ने की घेराबंदी

लोकायुक्त पुलिस ने निरीक्षक एस. राम मरावी के नेतृत्व में 15 सदस्यीय टीम गठित की। बुधवार को टीम ने बैंक प्रबंधक के प्रेमनगर स्थित आवास के आसपास घेराबंदी कर दी। तय योजना के अनुसार शिकायतकर्ता ने बैंक प्रबंधक को 96 हजार रुपये दिए।

जैसे ही केसी शर्मा ने रिश्वत की रकम अपने हाथ में ली, लोकायुक्त टीम ने तत्काल दबिश देकर उन्हें पकड़ लिया। टीम ने मौके से रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली। मामले में लोकायुक्त पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)