होम Technology Ryan Ten Doeschate : KKR में हुई रयान टेन डोशेट की वापसी, मिली हेड ऑफ क्रिकेट स्ट्रेटजी की बड़ी जिम्मेदारी
Technology

Ryan Ten Doeschate : KKR में हुई रयान टेन डोशेट की वापसी, मिली हेड ऑफ क्रिकेट स्ट्रेटजी की बड़ी जिम्मेदारी

WhatsApp Facebook
Ryan Ten Doeschate : KKR में हुई रयान टेन डोशेट की वापसी, मिली हेड ऑफ क्रिकेट स्ट्रेटजी की बड़ी जिम्मेदारी

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

34041-ryan-ten-doeschate Ryan Ten Doeschate : KKR में हुई रयान टेन डोशेट की वापसी, मिली हेड ऑफ क्रिकेट स्ट्रेटजी की बड़ी जिम्मेदारी

Ryan Ten Doeschate : नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के सपोर्ट स्टाफ से अलग होने के तुरंत बाद नीदरलैंड के पूर्व ऑलराउंडर रयान टेन डोशेट ने नाइट राइडर्स परिवार में वापसी कर ली है। उन्हें नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स ने ‘हेड ऑफ क्रिकेट स्ट्रैटेजी’ की अहम जिम्मेदारी सौंपी है। इस नई भूमिका में वह सिर्फ कोलकाता नाइट राइडर्स ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में मौजूद नाइट राइडर्स की फ्रेंचाइजियों के लिए क्रिकेट से जुड़ी रणनीति तैयार करेंगे।

स्काउटिंग से लेकर स्क्वाड प्लानिंग तक संभालेंगे जिम्मेदारी

रयान टेन डोशेट की नई भूमिका काफी व्यापक होगी। वह खिलाड़ियों की स्काउटिंग, भर्ती, स्क्वाड प्लानिंग और प्रदर्शन के मूल्यांकन जैसे महत्वपूर्ण कामों की निगरानी करेंगे। इसके अलावा कोचिंग और एनालिटिक्स टीम के साथ मिलकर नाइट राइडर्स की सभी फ्रेंचाइजियों के लिए एक समान क्रिकेटिंग विजन और लंबी अवधि की रणनीति तैयार करने में भी उनकी अहम भूमिका होगी।

कई नाइट राइडर्स टीमों से भी जुड़ेंगे

नई जिम्मेदारी के साथ टेन डोशेट अलग-अलग टी20 लीग में नाइट राइडर्स की टीमों के साथ भी काम करेंगे। वह कैरेबियन प्रीमियर लीग में त्रिनबागो नाइट राइडर्स, ILT20 में अबू धाबी नाइट राइडर्स और मेजर लीग क्रिकेट में लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स के सहायक कोच के तौर पर भी योगदान देंगे।

वेंकी मैसूर ने किया स्वागत

नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स के सीईओ वेंकी मैसूर ने टेन डोशेट की वापसी पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि टेन डोशेट नाइट राइडर्स की कार्यशैली और सोच को अच्छी तरह समझते हैं और उनके पास फ्रेंचाइजी के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का भी शानदार अनुभव है। मैसूर के मुताबिक, उनकी विशेषज्ञता नाइट राइडर्स के ग्लोबल क्रिकेट नेटवर्क के अगले चरण के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होगी।

टेन डोशेट बोले- रणनीति को मजबूत करना लक्ष्य

नई भूमिका मिलने पर टेन डोशेट ने भी उत्साह जाहिर किया। उन्होंने कहा कि वह दोबारा नाइट राइडर्स परिवार का हिस्सा बनकर खुश हैं। उनका फोकस स्काउटिंग और खिलाड़ियों के विकास की व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ सभी वैश्विक फ्रेंचाइजियों के लिए लंबी अवधि की क्रिकेट रणनीति तैयार करने पर रहेगा।

भारतीय टीम के साथ खत्म हुआ कार्यकाल

टेन डोशेट का भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के सपोर्ट स्टाफ के साथ कार्यकाल इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल दौरे के बाद समाप्त हुआ। बीसीसीआई की ओर से उनके अनुबंध को आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया गया। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम और लगातार यात्राओं के चलते टेन डोशेट खुद भी भारतीय टीम से अलग होने के इच्छुक थे। उन्हें 2024 में मुख्य कोच गौतम गंभीर की टीम में शामिल किया गया था।

KKR से है पुराना और खास रिश्ता

रयान टेन डोशेट का नाइट राइडर्स के साथ रिश्ता काफी पुराना है। वह 2011 से 2015 के बीच कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी रहे और 2012 तथा 2014 में आईपीएल खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा भी थे। बाद में उन्होंने कोचिंग स्टाफ में वापसी की और 2024 में KKR के चैंपियन बनने के दौरान फील्डिंग कोच की भूमिका निभाई।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)