होम › Technology › RSS का विजयादशमी उत्सव, शस्त्र पूजन के बाद निकला भव्य पथ संचलन, स्वयंसेवकों का किया गया स्वागत
Technology

RSS का विजयादशमी उत्सव, शस्त्र पूजन के बाद निकला भव्य पथ संचलन, स्वयंसेवकों का किया गया स्वागत

WhatsApp Facebook
RSS का विजयादशमी उत्सव, शस्त्र पूजन के बाद निकला भव्य पथ संचलन, स्वयंसेवकों का किया गया स्वागत

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

42722-rss RSS का विजयादशमी उत्सव, शस्त्र पूजन के बाद निकला भव्य पथ संचलन, स्वयंसेवकों का किया गया स्वागत

रायपुर। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, फेज-1, सेजबहार में मंगलवार, 20 अक्टूबर को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा विजयादशमी उत्सव एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधिवत शस्त्र पूजन के पश्चात स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में भव्य पथ संचलन निकाला। इस दौरान स्वयंसेवकों का अनुशासन, एकजुटता और राष्ट्रसेवा का संकल्प देखने को मिला।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रांत के प्रांत संघचालक श्री टोपलाल वर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में श्री देवकर साहब, कबीर आश्रम, सोनपौरि तथा विशेष अतिथि के रूप में श्री महेश कुमार शर्मा, नगर संघचालक, टिकरापारा नगर शामिल हुए। कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों की सहभागिता रही।

कार्यक्रम के अंतर्गत विधिवत शस्त्र पूजन किया गया। इसके पश्चात पथ संचलन हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के प्रथम गेट से प्रारंभ हुआ, जो निर्धारित मार्ग से होते हुए कॉलोनी के अंतिम गेट तक पहुंचा और वहां से वापस कार्यक्रम स्थल पर लौटा। पथ संचलन के दौरान कॉलोनी में जगह-जगह स्वयंसेवकों का फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान वातावरण उत्साहपूर्ण रहा और लोगों ने पथ संचलन का स्वागत किया।

शाखा कार्यवाह श्री लोकेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में हुआ आयोजन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, फेज-1, सेजबहार की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व शाखा कार्यवाह श्री लोकेंद्र सिंह तोमर ने किया। विजयादशमी उत्सव के माध्यम से स्वयंसेवकों ने संगठन, अनुशासन, सामाजिक समरसता और राष्ट्रसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों की उपस्थिति और स्थानीय नागरिकों के स्वागत ने आयोजन को विशेष बना दिया।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें
दोस्तों के साथ साझा करें
OneChhattisgarh संपादकीय डेस्क
संपादकीय डेस्कOneChhattisgarh संपादकीय डेस्क

OneChhattisgarh.Com संपादकीय टीम — छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएं, रोजगार समाचार व जनहित के मुद्दों पर निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता।

सभी लेख देखें →
सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)