होम Auto RPSC SI भर्ती 2021 की री-एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी: इस दिन होगी परीक्षा, 2.18 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल
Auto

RPSC SI भर्ती 2021 की री-एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी: इस दिन होगी परीक्षा, 2.18 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल

WhatsApp Facebook
RPSC SI भर्ती 2021 की री-एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी: इस दिन होगी परीक्षा, 2.18 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

39250-rpsc RPSC SI भर्ती 2021 की री-एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी: इस दिन होगी परीक्षा, 2.18 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल

जयपुर: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सब-इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी पुन: परीक्षा 2021 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा 20 सितंबर को होगी। इसमें 2,18,131 अभ्यर्थी शामिल होंगे। अभ्यर्थी आवेदन क्रमांक, जन्मतिथि और कैप्चा कोड दर्ज कर आयोग की वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

11 जिलों में बनाए परीक्षा केंद्र

परीक्षा के लिए प्रदेश के 11 जिलों में कुल 666 केंद्र बनाए गए हैं। जयपुर में सबसे ज्यादा 187 केंद्र हैं। जोधपुर में 81, अजमेर में 74, उदयपुर में 64, भरतपुर और कोटा में 58-58, अलवर में 48, बीकानेर में 47, हनुमानगढ़ में 23, टोंक में 16 और श्रीगंगानगर में 10 केंद्र हैं।

दो पारियों में होगी लिखित परीक्षा

पहली पारी में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक सामान्य हिंदी का पेपर होगा। दूसरी पारी में दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान की परीक्षा होगी। आयोग परीक्षा के 20 दिन के भीतर परिणाम जारी करने का प्रयास करेगा।

पेपर लीक के बाद रद्द हुई थी परीक्षा

भर्ती का मूल विज्ञापन 3 फरवरी 2021 को जारी हुआ था। परीक्षा सितंबर 2021 में हुई थी, लेकिन पेपर लीक के कारण इसे रद्द कर दिया गया। आयोग ने 8 मई 2025 को पुन: परीक्षा कराने का निर्णय लिया। पहले केवल पिछली परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को मौका दिया गया था, बाद में सभी आवेदकों को री-एग्जाम में शामिल होने की अनुमति दी गई।

859 पदों पर होगी भर्ती

भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 859 पद भरे जाएंगे। इनमें SI एपी के 744, SI के 64 और प्लाटून कमांडर के 35 पद शामिल हैं। इसके अलावा SI के 11 अन्य पद भी शामिल हैं।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

अभ्यर्थी rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर ‘Important Links’ में Admit Card for Sub Inspector Comb. Comp. Re-Examination-2021 लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद आवेदन क्रमांक, जन्मतिथि और कैप्चा दर्ज कर एडमिट कार्ड डाउनलोड करें। इसका प्रिंट सुरक्षित रखें।

दो घंटे पहले पहुंचना जरूरी

अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर दो घंटे पहले पहुंचना होगा। परीक्षा शुरू होने से 60 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। केंद्र पर बायोमीट्रिक सत्यापन, थंब इंप्रेशन और फेस रिकॉग्निशन की जांच होगी। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

एडमिट कार्ड और पहचान पत्र साथ ले जाएं

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद नाम, अनुक्रमांक, परीक्षा केंद्र, तारीख और समय की जानकारी जरूर जांच लें। परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य है। पहचान पत्र के बिना केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)