गोवा में धूम मचाने आ रहा रॉयल एनफील्ड मोटोवर्स 2025: रजिस्ट्रेशन शुरू, बुकिंग से लेकर टिकट तक, जानें सारी डिटेल्स!
गोवा: रॉयल एनफील्ड के दीवानों के लिए खुशखबरी! रॉयल एनफील्ड मोटोवर्स 2025 का आयोजन 21 से 23 नवंबर तक गोवा के वागाटोर हिलटॉप पर होने जा रहा है। यह तीन दिवसीय मोटरसाइकिलिंग फेस्टिवल मोटरसाइकिलिंग, म्यूजिक, आर्ट और एडवेंचर का शानदार मेल है। रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं, और अर्ली बर्ड टिकट्स की कीमत ₹2,499 से शुरू है। अगर आप इस धमाकेदार इवेंट का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो जल्दी बुकिंग करें और अपनी जगह पक्की करें।
मोटोवर्स 2025 की खासियतें:
तारीख और जगह: 21-23 नवंबर 2025, वागाटोर हिलटॉप, गोवा।
मुख्य आकर्षण:
मोटोथ्रिल: डर्ट ट्रैक रेस, स्लाइड स्कूल, हिल क्लाइंब, और हंटर मेज़ चेज़ जैसे रोमांचक इवेंट्स। इस बार एक नया क्लब चैंपियनशिप भी होगा, जो राइडिंग कम्युनिटीज़ को जोड़ेगा।
मोटोसोनिक: हैंमनकाइंड, येलो डायरी, परवाज़, यूफोरिया, थैकुडम ब्रिज जैसे टॉप आर्टिस्ट्स के लाइव परफॉर्मेंस। एक इंटरनेशनल आर्टिस्ट भी परफॉर्म करेगा, जिसका नाम जल्द ही अनाउंस होगा।
मोटोविल: गोवा की खास खाने-पीने की वैरायटी, कस्टम बाइक्स, और आर्ट इंस्टॉलेशन्स।
मोटोरील: निक सैंडर्स, वैनेसा रक, और मराल यज़ारलू जैसे मशहूर मोटरसाइकिलिस्ट्स की प्रेरक कहानियां।
मोटोशॉप: एक्सक्लूसिव मोटोवर्स मर्चेंडाइज़, राइडिंग गियर, और लाइफस्टाइल फैशन।
नए लॉन्च: रॉयल एनफील्ड की नई फ्लाइंग फ्ली इलेक्ट्रिक बाइक और हिमालयन इलेक्ट्रिक टेस्ट बेड (HIM-E) का प्रदर्शन, साथ ही संभावित हिमालयन 750 का डेब्यू।
कस्टम बाइक्स: दुनिया भर के कस्टम बाइक बिल्डर्स अपने अनोखे डिज़ाइन्स प्रदर्शित करेंगे।
टिकट की कीमत और बुकिंग प्रक्रिया:
अर्ली बर्ड टिकट: ₹2,499 (इंडिविजुअल), ₹2,399 प्रति व्यक्ति (5 लोगों का ग्रुप), ₹2,299 प्रति व्यक्ति (10 लोगों का ग्रुप)।
बुकिंग प्रक्रिया:
रॉयल एनफील्ड की आधिकारिक वेबसाइट (www.royalenfield.com) पर जाएं।
होमपेज पर मोटोवर्स 2025 सेक्शन में “Register” बटन पर क्लिक करें।
रजिस्ट्रेशन फॉर्म में जरूरी डिटेल्स (नाम, मोबाइल नंबर, आदि) भरें।
टिकट टाइप (इंडिविजुअल या ग्रुप) चुनें और पेमेंट करें।
पेमेंट के बाद आपको एक यूनिक मोटोवर्स ID और QR कोड मिलेगा, जो इवेंट में एंट्री के लिए जरूरी होगा।
कहां से खरीदें: टिकट्स केवल रॉयल एनफील्ड की वेबसाइट, इनसाइडर प्लेटफॉर्म्स, या रॉयल एनफील्ड के व्हाट्सएप चैनल के ज़रिए खरीदें। अनऑथराइज़्ड सोर्स से टिकट खरीदने पर यह मान्य नहीं होगा।
क्यों है खास?
मोटोवर्स 2025 न सिर्फ रॉयल एनफील्ड के दीवानों के लिए बल्कि म्यूजिक, आर्ट, और एडवेंचर लवर्स के लिए भी एक अनोखा अनुभव है। यह फेस्टिवल राइडर्स, न्यूबीज़, और लीजेंड्स को एक मंच पर लाता है, जहां 3,76,736 वर्ग फीट में मोटरसाइकिलिंग का जश्न मनाया जाता है। पिछले साल की तरह इस बार भी नए मॉडल्स जैसे स्क्रैम 440 और गोअन क्लासिक 350 का प्रदर्शन हुआ था, और इस साल हिमालयन 750 और इलेक्ट्रिक बाइक्स की झलक देखने को मिल सकती है।
Post Comment