होम Chhattisgarh Rotary Club Raipur: रोटरी क्लब रायपुर ग्रेटर ने चलाया वृहद वृक्षारोपण अभियान, 100 से अधिक पौधे रोपे
Chhattisgarh

Rotary Club Raipur: रोटरी क्लब रायपुर ग्रेटर ने चलाया वृहद वृक्षारोपण अभियान, 100 से अधिक पौधे रोपे

WhatsApp Facebook
Rotary Club Raipur: रोटरी क्लब रायपुर ग्रेटर ने चलाया वृहद वृक्षारोपण अभियान, 100 से अधिक पौधे रोपे

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Rotary Club Raipur: रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रोटरी क्लब रायपुर ग्रेटर द्वारा वृहद वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के तहत अमलेश्वर स्थित मारुति वंडर 7 सिटी में आयोजित कार्यक्रम में 100 से अधिक पौधे लगाए गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ रोटरी क्लब रायपुर ग्रेटर के संस्थापक Rtn एसके अग्रवाल ने गुलमोहर का पौधा लगाकर किया। इस दौरान रोटरी क्लब के सदस्यों और मारुति वंडर 7 सिटी के संचालकों ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संस्कृति में वृक्षों को जीवनदाता के रूप में विशेष स्थान दिया गया है। वृक्ष न केवल पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, बल्कि हमारी आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक विरासत का भी प्रतीक हैं।

अभियान के तहत वंडर 7 सिटी के मुख्य मार्ग पर 100 से अधिक पौधे रोपे गए। रोटरी क्लब के सदस्यों और परिसर के संचालकों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण की दिशा में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।

क्लब अध्यक्ष Rtn संजय करकरे ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण केवल पर्यावरणीय आवश्यकता नहीं है, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक विरासत और आने वाली पीढ़ियों के प्रति जिम्मेदारी भी है।

क्लब के पूर्व अध्यक्ष Rtn ऋषि गुप्ता तथा संचालकगण Rtn रविकांत यादव, Rtn निशा देवांगन, Rtn मनीष राज्यवर्धन और Rtn राजेश चौरसिया ने कहा कि वृक्षारोपण तभी सार्थक होगा, जब लगाए गए पौधों के संरक्षण और उनके पालन-पोषण की जिम्मेदारी भी सुनिश्चित की जाए।

मारुति वंडर 7 सिटी के संचालक Rtn मोनेन्द्र सिंह छाबड़ा ने अपने परिसर में अधिक से अधिक पौधारोपण करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।

Rotary Club Raipur: कार्यक्रम के दौरान रोटरी क्लब के सदस्यों ने एक-एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। क्लब के प्रोग्राम चेयरमैन Rtn राजेश चौरसिया ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से समाज के प्रति आत्मीयता और जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा मिला है। कार्यक्रम के अंत में रोटरी क्लब के सभी सदस्यों, मारुति वंडर 7 सिटी के संचालक Rtn मोनेन्द्र सिंह छाबड़ा और कर्मचारियों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।

The post Rotary Club Raipur: रोटरी क्लब रायपुर ग्रेटर ने चलाया वृहद वृक्षारोपण अभियान, 100 से अधिक पौधे रोपे appeared first on Nishaanebaz.

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)