होम › Technology › Rewa Flight Service: रीवा से कोलकाता और भोपाल के लिए हवाई सेवा शुरू, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य शुभारंभ
Technology

Rewa Flight Service: रीवा से कोलकाता और भोपाल के लिए हवाई सेवा शुरू, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य शुभारंभ

WhatsApp Facebook
Rewa Flight Service: रीवा से कोलकाता और भोपाल के लिए हवाई सेवा शुरू, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य शुभारंभ

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Rewa Flight Service: रीवा। रीवा को कोलकाता और भोपाल से हवाई सेवा के जरिए जोड़ने का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। 9 अगस्त से रीवा से कोलकाता और भोपाल के लिए नई विमान सेवा शुरू हो गई है। कोलकाता से उड़ान भरकर विमान रीवा एयरपोर्ट पहुंचा, जहां विधिवत शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके बाद विमान रीवा से भोपाल के लिए रवाना हुआ।

रीवा एयरपोर्ट पर आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, मंत्री प्रतिमा बागरी, रीवा-सतना के सांसद, पूर्व मंत्री पुष्पराज सिंह, विधायक सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान नई हवाई सेवा को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

दिल्ली से शुरू हुआ था रीवा का हवाई सफर

रीवा एयरपोर्ट के निर्माण के बाद 10 नवंबर 2025 को यहां से पहली बार 72 सीटर विमान ने रीवा से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। इसके बाद 22 दिसंबर 2025 को रीवा-इंदौर और मार्च 2026 में रीवा-रायपुर हवाई सेवा की शुरुआत हुई।इन हवाई सेवाओं के जरिए अब तक 35 हजार से अधिक यात्री सफर कर चुके हैं। लगातार बढ़ती यात्रियों की संख्या और रीवा की बढ़ती हवाई कनेक्टिविटी को देखते हुए अब भोपाल और कोलकाता के लिए भी विमान सेवा शुरू कर दी गई है।

MP News: लाड़ली बहना समेत बड़ी योजनाओं की होगी हाईलेवल समीक्षा, सरकार ने 5 विभागों की कमेटी बनाई

भोपाल में भी हुआ नई सेवा का विधिवत शुभारंभ

Rewa Flight Service: नई हवाई सेवा का भोपाल में भी विधिवत शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजुरापु राममोहन नायडू ने हरी झंडी दिखाकर विमान सेवा को रवाना किया।

वहीं, रीवा से भोपाल के लिए रवाना हुई उड़ान में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल स्वयं यात्री के रूप में शामिल हुए। इससे पहले रीवा एयरपोर्ट पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने नई हवाई सेवा के शुभारंभ को रीवा और विंध्य क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

अब मुंबई को हवाई सेवा से जोड़ने का लक्ष्य

Rewa Flight Service: उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि रीवा एयरपोर्ट का लगातार विस्तार हो रहा है। दिल्ली, इंदौर और रायपुर के बाद अब रीवा से भोपाल और कोलकाता के लिए भी हवाई सुविधा शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में रीवा को मुंबई से हवाई सेवा के जरिए जोड़ना अगला लक्ष्य होगा।

MP SI Success Story: 36 की उम्र में दो बच्चों की मां बनीं सब इंस्पेक्टर, 3 बार फेल होने के बाद मधु ने हासिल की 25वीं रैंक

नई हवाई सेवाओं के शुरू होने से रीवा और विंध्य क्षेत्र के लोगों को भोपाल और कोलकाता की यात्रा के लिए बेहतर और तेज कनेक्टिविटी मिलेगी। साथ ही व्यापार, पर्यटन, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में भी इसका सकारात्मक असर पड़ने की उम्मीद है।

The post Rewa Flight Service: रीवा से कोलकाता और भोपाल के लिए हवाई सेवा शुरू, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य शुभारंभ appeared first on Nishaanebaz.

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)