होम Sports Ramandeep Singh-Charlie Chauhan: शादी के बंधन में बंधे क्रिकेटर रमनदीप सिंह और टीवी एक्ट्रेस चार्ली चौहान, 8 साल के रिश्ते के बाद बने जीवनसाथी, गुरुद्वारे में पंजाबी रीति-रिवाज से हुई शादी
Sports

Ramandeep Singh-Charlie Chauhan: शादी के बंधन में बंधे क्रिकेटर रमनदीप सिंह और टीवी एक्ट्रेस चार्ली चौहान, 8 साल के रिश्ते के बाद बने जीवनसाथी, गुरुद्वारे में पंजाबी रीति-रिवाज से हुई शादी

WhatsApp Facebook
Ramandeep Singh-Charlie Chauhan: शादी के बंधन में बंधे क्रिकेटर रमनदीप सिंह और टीवी एक्ट्रेस चार्ली चौहान, 8 साल के रिश्ते के बाद बने जीवनसाथी, गुरुद्वारे में पंजाबी रीति-रिवाज से हुई शादी

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

35100-35094-ramandeep1 Ramandeep Singh-Charlie Chauhan: शादी के बंधन में बंधे क्रिकेटर रमनदीप सिंह और टीवी एक्ट्रेस चार्ली चौहान, 8 साल के रिश्ते के बाद बने जीवनसाथी, गुरुद्वारे में पंजाबी रीति-रिवाज से हुई शादी

Ramandeep Singh-Charlie Chauhan: मुंबई। भारतीय क्रिकेटर रमनदीप सिंह और टीवी अभिनेत्री चार्ली चौहान शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने 7 अगस्त 2026 को गुरुद्वारे में पारंपरिक पंजाबी रीति-रिवाज से शादी की। कपल ने शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को सरप्राइज दिया। दोनों ने पोस्ट के साथ लिखा, ‘हमारे 8 साल और आखिरकार हमेशा के लिए।’

शादी में पहुंचे क्रिकेट और टीवी जगत के सितारे

शादी समारोह को निजी रखा गया था। इसमें परिवार और करीबी दोस्तों के अलावा कई क्रिकेटर और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े लोग शामिल हुए। भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज नमन धीर, तेज गेंदबाज अश्विनी कुमार और पंजाब के क्रिकेटर जसिंदर सिंह समारोह में नजर आए। अभिनेता जय भानुशाली ने भी शादी की तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की। अर्शदीप ने कपल को सोशल मीडिया पर बधाई दी।

क्रीम शेरवानी में रमनदीप, मरून लहंगे में चार्ली

शादी के दिन रमनदीप ने कढ़ाई वाली क्रीम रंग की शेरवानी और मरून पगड़ी पहनी थी। वहीं चार्ली चौहान मरून रंग के पारंपरिक ब्राइडल लहंगे और हैवी ज्वेलरी में नजर आईं। दोनों का लुक पंजाबी परंपरा के अनुरूप था।

‘कैसी ये यारियां’ से मिली पहचान

चार्ली चौहान को टीवी शो ‘कैसी ये यारियां’ में मुक्ति के किरदार से लोकप्रियता मिली। वह ‘बेस्ट फ्रेंड्स फॉरएवर?’ और ‘गुमराह: एंड ऑफ इनोसेंस’ में भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने MTV रोडीज और ‘नच बलिए 5’ में भी हिस्सा लिया था।

KKR के लिए खेलते हैं रमनदीप

रमनदीप पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा हैं। वह 2024 में KKR की खिताबी टीम में शामिल थे। उन्होंने 2024 में भारत के लिए दो टी20 इंटरनेशनल मैच भी खेले हैं।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)