होम › Chhattisgarh › Rajnandgaon Accident: राजनांदगांव में भीषण सड़क हादसा, बाइक-स्कॉर्पियो की टक्कर में 4 लोगों की मौत
Chhattisgarh

Rajnandgaon Accident: राजनांदगांव में भीषण सड़क हादसा, बाइक-स्कॉर्पियो की टक्कर में 4 लोगों की मौत

WhatsApp Facebook
Rajnandgaon Accident: राजनांदगांव में भीषण सड़क हादसा, बाइक-स्कॉर्पियो की टक्कर में 4 लोगों की मौत

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

37609-ranjangaon Rajnandgaon Accident: राजनांदगांव में भीषण सड़क हादसा, बाइक-स्कॉर्पियो की टक्कर में 4 लोगों की मौत

Rajnandgaon Accident: राजनांदगांव: राजनांदगांव जिले के छुरिया थाना क्षेत्र में बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शिकारी महका मोड़ के पास बाइक और स्कॉर्पियो की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में मातम पसरा है।

दो बाइक सवारों ने मौके पर दम तोड़ा

जानकारी के मुताबिक हादसा भोलापुर गांव के पास हुआ। सामने से आ रही स्कॉर्पियो से बाइक की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार एक महिला और स्कॉर्पियो में सवार एक बुजुर्ग भी गंभीर रूप से घायल हुए।

इलाज के दौरान महिला और बुजुर्ग की मौत

दोनों घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई। इस तरह हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही छुरिया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई है। पुलिस हादसे के कारणों और दुर्घटना की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

Source: Nishaanebaz

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें
दोस्तों के साथ साझा करें
OneChhattisgarh संपादकीय डेस्क
संपादकीय डेस्कOneChhattisgarh संपादकीय डेस्क

OneChhattisgarh.Com संपादकीय टीम — छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएं, रोजगार समाचार व जनहित के मुद्दों पर निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता।

सभी लेख देखें →
सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)