होम › Technology › Rajgarh Accident Update : उफनते नाले में समाई ईको कार, 9 की मौत, 2 यात्रियों को बचाया गया
Technology

Rajgarh Accident Update : उफनते नाले में समाई ईको कार, 9 की मौत, 2 यात्रियों को बचाया गया

WhatsApp Facebook
Rajgarh Accident Update : उफनते नाले में समाई ईको कार, 9 की मौत, 2 यात्रियों को बचाया गया

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

35279-10082026-rajgarhcarinwateraccident2026810135743m Rajgarh Accident Update : उफनते नाले में समाई ईको कार, 9 की मौत, 2 यात्रियों को बचाया गया

Rajgarh Accident Update : राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में सोमवार रात हुई मूसलाधार बारिश के बीच दर्दनाक हादसा हो गया। पड़ाना के पास झिरी नाले के तेज बहाव में 11 यात्रियों से भरी ईको कार बह गई। हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दो यात्रियों को ग्रामीणों और रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

बताया जा रहा है कि ईको कार में देवास जिले के सतवास क्षेत्र के 11 लोग सवार थे। सोमवार रात तेज बारिश के कारण झिरी नाले का जलस्तर और बहाव काफी बढ़ गया था। पड़ाना बायपास पुलिया के पास मौजूद ग्रामीणों ने चालक को पानी के तेज बहाव के बीच कार नहीं ले जाने की चेतावनी दी थी।

ग्रामीणों के मुताबिक, उन्होंने चालक को रोकने का प्रयास भी किया, लेकिन इसके बावजूद कार को पानी में उतार दिया गया। कुछ ही दूरी पर तेज बहाव के कारण वाहन का संतुलन बिगड़ा और ईको कार देखते ही देखते नाले में बह गई।

रस्सियों के सहारे ग्रामीणों ने बचाई दो जान

कार के बहते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने बिना देर किए बचाव अभियान शुरू कर दिया। तेज बहाव के बीच रस्सियों की मदद से ग्रामीणों ने दो यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

9 शव बरामद, कार भी बाहर निकाली गई

प्रशासन के मुताबिक, रेस्क्यू अभियान के दौरान 9 यात्रियों के शव बरामद किए जा चुके हैं। वहीं दो लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। नाले में बही ईको कार को भी बाहर निकाल लिया गया है। लगातार बारिश और तेज जलप्रवाह के कारण राहत एवं बचाव अभियान में काफी मुश्किलें आईं। रेस्क्यू टीम ने नाले और आसपास के संभावित स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया।

चालक के फैसले पर उठे सवाल

हादसे के बाद वाहन चालक के फैसले पर भी सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद लोगों ने पानी के तेज बहाव को देखते हुए कार आगे नहीं ले जाने की सलाह दी थी। इसके बावजूद वाहन को नाले के पानी में उतार दिया गया। सारंगपुर एसडीएम रोहित बमौरे के अनुसार, कार में कुल 11 लोग सवार थे, जिनमें से 9 के शव बरामद हुए हैं और दो लोगों को सुरक्षित बचाया गया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

नदी-नालों के पास सावधानी की अपील

राजगढ़ में लगातार बारिश के चलते कई नदी-नाले और पुल-पुलिया उफान पर हैं। प्रशासन ने लोगों से तेज बहाव वाले पानी और डूबी हुई पुलिया को पार नहीं करने की अपील की है। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)