Raipur Traffic Alert: 17 सितंबर को मरीन ड्राइव के आसपास ट्रैफिक डायवर्ट, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध, देखें पार्किंग प्लान

रायपुर। राजधानी रायपुर में 17 सितंबर को सेवा संकल्प अभियान के तहत मरीन ड्राइव में “आशीर्वाद का दिया” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा मंत्रीगण, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में आम नागरिकों के पहुंचने की संभावना है। कार्यक्रम शाम 7 बजे प्रस्तावित है।
कार्यक्रम को देखते हुए मरीन ड्राइव और आसपास के इलाकों में वाहनों का दबाव बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए रायपुर यातायात पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्सन और पार्किंग प्लान जारी किया है। कुछ मार्गों पर वाहनों की आवाजाही और पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।
इन रास्तों से मरीन ड्राइव जाने वाले वाहन होंगे डायवर्ट
कार्यक्रम के दौरान मरीन ड्राइव की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग स्थानों पर डायवर्सन किया जाएगा।
1. तेलीबांधा थाना तिराहा: तेलीबांधा चौक होते हुए मरीन ड्राइव की ओर जाने वाले वाहनों को तेलीबांधा थाना तिराहा से डायवर्ट किया जाएगा।
2. कटोरा तालाब चौक: कटोरा तालाब की ओर से मरीन ड्राइव जाने वाले वाहनों को कटोरा तालाब चौक से वैकल्पिक मार्ग पर भेजा जाएगा।
3. अनुपम नगर चौक: शंकर नगर की ओर से भारत माता चौक होते हुए मरीन ड्राइव जाने वाले वाहनों को अनुपम नगर चौक से डायवर्ट किया जाएगा।
4. शास्त्री चौक: शास्त्री चौक से भगत सिंह चौक होते हुए मरीन ड्राइव जाने वाले वाहनों को शास्त्री चौक से वैकल्पिक मार्ग पर भेजा जाएगा।
5. इनकम टैक्स कॉलोनी टर्निंग: कटोरा तालाब और इनकम टैक्स कॉलोनी की ओर से आने वाले वाहनों को इनकम टैक्स कॉलोनी टर्निंग से डायवर्ट किया जाएगा।
इन सड़कों पर आवागमन और पार्किंग रहेगी प्रतिबंधित
कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को देखते हुए कुछ प्रमुख मार्गों पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही और पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी।
– भगत सिंह चौक से खजाना चौक तक दोनों ओर
– भगत सिंह चौक से शंकर नगर अंडरब्रिज तक दोनों ओर
– भगत सिंह चौक से तेलीबांधा चौक तक दोनों ओर
– आनंद नगर चौक से भारत माता चौक और कटोरा तालाब चौक तक दोनों ओर
इन रास्तों से गुजरने वाले लोगों को कार्यक्रम के दौरान वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।
यहां पार्क कर सकेंगे वाहन
कार्यक्रम में आने वाले नागरिकों और अतिथियों के वाहनों के लिए यातायात पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की है।
बस और कार पार्किंग के लिए निर्धारित स्थान
– गॉस मेमोरियल ग्राउंड
– मल्टी लेवल पार्किंग, अंबेडकर चौक
– ऑक्सीजोन के किनारे का मार्ग
– शांति नगर विमतारा रोड
– सूर्य नमस्कार केनाल रोड
– BTI ग्राउंड, शंकर नगर
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही वाहन खड़े करें। सड़क किनारे या प्रतिबंधित क्षेत्र में पार्किंग करने से बचें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और एंबुलेंस समेत अन्य आपातकालीन वाहनों की आवाजाही प्रभावित न हो।
17 सितंबर को इन रास्तों पर जाने से बचें
यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि 17 सितंबर की शाम कार्यक्रम के दौरान मरीन ड्राइव और आसपास के प्रतिबंधित मार्गों का अनावश्यक इस्तेमाल न करें।
यदि इन क्षेत्रों से गुजरना जरूरी हो तो वह वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करे और ट्रैफिक पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स एवं डायवर्सन का पालन करे।
जरूरत के अनुसार बदली जा सकती है ट्रैफिक व्यवस्था
यातायात पुलिस के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान मौके की स्थिति और वाहनों के दबाव को देखते हुए यातायात व्यवस्था में आवश्यकतानुसार बदलाव किया जा सकता है।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे ट्रैफिक डायवर्सन का पालन करें, निर्धारित स्थानों पर ही वाहन पार्क करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
Source: Nishaanebaz


