होम Raipur News Raipur Police Transfer : रायपुर कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, 7 थाना निरीक्षकों का तबादला; देखें लिस्ट
Raipur News

Raipur Police Transfer : रायपुर कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, 7 थाना निरीक्षकों का तबादला; देखें लिस्ट

WhatsApp Facebook
Raipur Police Transfer : रायपुर कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, 7 थाना निरीक्षकों का तबादला; देखें लिस्ट

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

37378-police-transfer Raipur Police Transfer : रायपुर कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, 7 थाना निरीक्षकों का तबादला; देखें लिस्ट

रायपुर : राजधानी रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने 7 निरीक्षकों के तबादले का आदेश जारी किया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, यह बदलाव प्रशासनिक आवश्यकता और बेहतर पुलिस व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए किया गया है। सभी निरीक्षकों को आगामी आदेश तक नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

टिकरापारा और आजाद चौक थाने में बदलाव

तबादला सूची के अनुसार निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को आजाद चौक थाना प्रभारी के पद से हटाकर अब टिकरापारा थाना प्रभारी बनाया गया है।

वहीं निरीक्षक राजेश कुमार मराई को टिकरापारा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी से मुक्त करते हुए रक्षित आरक्षी केंद्र भेजा गया है।

महिला थाना और गोलबाजार की कमान बदली

निरीक्षक अर्चना धुरंधर को प्रभारी महिला थाना के पद से हटाकर आजाद चौक थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं निरीक्षक राजश्री मौर्य को रक्षित आरक्षी केंद्र से प्रभारी महिला थाना की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू को प्रभारी जिविशा से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी गोलबाजार बनाया गया है।

यातायात और जिविशा में भी नई पदस्थापना

निरीक्षक आनंद सोनी को रक्षित आरक्षी केंद्र से यातायात विभाग में पदस्थ किया गया है। वहीं निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार तिवारी को रक्षित आरक्षी केंद्र से प्रभारी जिविशा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

देखें लिस्ट – 


38392-whatsapp-image-2026-09-09-at-55547-pm Raipur Police Transfer : रायपुर कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, 7 थाना निरीक्षकों का तबादला; देखें लिस्ट


 


Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)