होम › National › Raipur India vs Zimbabwe Women T20: महिला टी-20 मैचों के लिए कल रायपुर पहुंचेंगी भारत-जिम्बाब्वे की टीम, जानें कब से होगी टिकटों की ऑनलाइन बिक्री
National

Raipur India vs Zimbabwe Women T20: महिला टी-20 मैचों के लिए कल रायपुर पहुंचेंगी भारत-जिम्बाब्वे की टीम, जानें कब से होगी टिकटों की ऑनलाइन बिक्री

WhatsApp Facebook
Raipur India vs Zimbabwe Women T20: महिला टी-20 मैचों के लिए कल रायपुर पहुंचेंगी भारत-जिम्बाब्वे की टीम, जानें कब से होगी टिकटों की ऑनलाइन बिक्री

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

41795-raipur-india-vs-zimbabwe-women-t20 Raipur India vs Zimbabwe Women T20: महिला टी-20 मैचों के लिए कल रायपुर पहुंचेंगी भारत-जिम्बाब्वे की टीम, जानें कब से होगी टिकटों की ऑनलाइन बिक्री

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 मुकाबलों को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। दोनों टीमों के बीच 16, 18 और 20 अक्टूबर को शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में मैच खेले जाएंगे। मुकाबले देखने के इच्छुक क्रिकेट प्रेमियों के लिए टिकटों की ऑनलाइन बिक्री 12 अक्टूबर को शाम 4 बजे से शुरू होगी।

भारतीय महिला टीम 11 अक्टूबर को रायपुर पहुंचेगी, जबकि जिम्बाब्वे की टीम 12 अक्टूबर को यहां पहुंचेगी। मैचों के सफल आयोजन को लेकर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।

दर्शकों की सुविधा और पार्किंग पर जोर

कलेक्टर ने अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए महत्वपूर्ण खेल आयोजन है। स्टेडियम में मैच देखने आने वाले दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पार्किंग, आवागमन और अन्य जरूरी इंतजाम बेहतर होने चाहिए।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि दर्शकों को सामान निर्धारित कीमत से अधिक दाम पर न बेचा जाए। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय कर काम करने को कहा गया।

आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहेगा प्रशासन

मैच के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कलेक्टर ने सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पहले से कार्ययोजना तैयार रखी जाए, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।

आग से बचाव और मेडिकल सुविधाओं की व्यवस्था

स्टेडियम में अग्नि सुरक्षा के लिए आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था करने और जिला सेनानी के साथ समन्वय कर उनका पहले से परीक्षण कराने के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा दर्शकों के प्रवेश और निकास, चिकित्सा सुविधाओं तथा अन्य जरूरी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।

बैठक में क्रिकेट संघ के प्रतिनिधियों ने बताया कि इस बार मैचों के टिकट केवल ऑनलाइन माध्यम से बेचे जाएंगे।

बैठक में नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक आकांक्षा खलखो, रायपुर ग्रामीण एएसपी अभिषेक झा, एडीएम उमाशंकर बंदे तथा छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ और बीसीसीआई के प्रतिनिधियों सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)