होम › Raipur News › Raipur Gangrape Case: रायपुर में महिला से गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार, अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म
Raipur News

Raipur Gangrape Case: रायपुर में महिला से गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार, अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

WhatsApp Facebook
Raipur Gangrape Case: रायपुर में महिला से गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार, अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

35232-raipur-gang-rape-case-dd-nagar-police-station-azad-chowk-police-station Raipur Gangrape Case: रायपुर में महिला से गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार, अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

Raipur Gangrape Case: रायपुर। राजधानी रायपुर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना में एक नाबालिग के भी शामिल होने की जानकारी सामने आई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर जिले के चकरभाठा इलाके की रहने वाली महिला ने आरोप लगाया है कि कुछ युवकों ने पहले उसे शराब पिलाई और इसके बाद शहर के अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

महिला की शिकायत के मुताबिक, घटना की शुरुआत सरोना स्थित शराब भट्ठी के पास हुई।

आरोपियों ने वहां महिला को शराब पिलाई। इसके बाद उसकी हालत का फायदा उठाकर उसे अलग-अलग जगहों पर ले जाया गया।

महिला के अनुसार, आरोपियों ने उसे आरडी तिवारी स्कूल के मैदान में भी ले गए। यहां सुनसान हिस्से में उसके साथ दोबारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप है। घटना के बाद महिला ने आजाद चौक थाना पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत पर आजाद चौक थाने में जीरो पर मामला दर्ज किया गया।

घटना का क्षेत्र डीडी नगर थाना अंतर्गत आता है, इसलिए केस आगे की कार्रवाई के लिए वहां ट्रांसफर किया गया। पुलिस ने शिवा, आयुष और दुर्गा को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ के साथ ही घटनास्थल, मेडिकल रिपोर्ट और पीड़िता के बयान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद होगी।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)