होम › Raipur News › Raipur Crime : घर में फंदे पर लटकी मिली नवविवाहिता, संतान नहीं होने के विवाद की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
Raipur News

Raipur Crime : घर में फंदे पर लटकी मिली नवविवाहिता, संतान नहीं होने के विवाद की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

WhatsApp Facebook
Raipur Crime : घर में फंदे पर लटकी मिली नवविवाहिता, संतान नहीं होने के विवाद की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

34488-images1671679943 Raipur Crime : घर में फंदे पर लटकी मिली नवविवाहिता, संतान नहीं होने के विवाद की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

Raipur Crime : रायपुर। राजधानी रायपुर के भनपुरी इलाके में रविवार को एक नवविवाहिता का शव घर के भीतर फांसी के फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में शादी के बाद संतान नहीं होने को लेकर पारिवारिक तनाव की बात सामने आई है।

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान कृतिका साहू (28 वर्ष) के रूप में हुई है। उनके पति एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में कलेक्शन का काम करते हैं। रविवार को घर के एक कमरे में कृतिका का शव फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को भी जांच के लिए बुलाया। टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को नीचे उतारकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की गई और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस परिजनों, पति और पड़ोसियों से पूछताछ कर घटना की परिस्थितियों को समझने का प्रयास कर रही है। शुरुआती जांच में संतान नहीं होने को लेकर दंपति के बीच विवाद की बात सामने आई है, हालांकि पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)