होम Raipur News Raipur Crime News: रायपुर में गर्लफ्रेंड को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, फरार आरोपी की तलाश में CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
Raipur News

Raipur Crime News: रायपुर में गर्लफ्रेंड को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, फरार आरोपी की तलाश में CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

WhatsApp Facebook
Raipur Crime News: रायपुर में गर्लफ्रेंड को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, फरार आरोपी की तलाश में CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

38898-raipur-crime-news-girlfriend-petrol-fire-attack-rajkumari-sahu Raipur Crime News: रायपुर में गर्लफ्रेंड को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, फरार आरोपी की तलाश में CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक महिला को कथित तौर पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश का मामला सामने आया है। रविवार देर रात हुई इस घटना में महिला गंभीर रूप से झुलस गई। आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाकर उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां मेकाहारा में उसका इलाज जारी है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की पहचान राजकुमारी साहू के रूप में हुई है, जो आरंग की रहने वाली है। आरोपी की पहचान वीरू धीवर के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, रविवार रात आरोपी वीरू धीवर ने राजकुमारी साहू पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा दी। आग की लपटों में घिरी महिला ने मदद के लिए शोर मचाया।

38902-raipur-crime Raipur Crime News: रायपुर में गर्लफ्रेंड को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, फरार आरोपी की तलाश में CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाई। इसके बाद महिला को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों की निगरानी में महिला का इलाज चल रहा है।

पहले से था अफेयर

पुलिस के मुताबिक, वीरू धीवर और राजकुमारी साहू के बीच लंबे समय से संबंध थे। एएसपी अभिषेक झा के अनुसार, दोनों के बीच 2021 से पहले से अफेयर होने की जानकारी सामने आई है।

पुलिस के मुताबिक, राजकुमारी शादी के बाद ससुराल पक्ष से अलग रह रही थी। घटना से पहले भी दोनों के संपर्क में होने की बात सामने आई है।

पहले भी दर्ज हुआ था मामला

पुलिस के अनुसार, इसी साल आरंग थाने में एक मामला दर्ज हुआ था, जिसमें आरोपी वीरू धीवर पर राजकुमारी साहू की सास पर फावड़े से हमला करने का आरोप था। इस मामले में धारा 307 के तहत केस दर्ज किया गया था।

इस घटना के बाद पति-पत्नी अलग-अलग रह रहे थे। इसके बावजूद वीरू और राजकुमारी के बीच संबंध बने रहने की बात जांच में सामने आई है।

CCTV फुटेज से सुराग तलाश रही पुलिस

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वारदात के वक्त वहां कौन-कौन मौजूद था और घटना के बाद आरोपी किस दिशा में गया। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)