होम › Raipur News › Raipur City News: रायपुर में त्योहार पर बदलेगा ट्रैफिक प्लान! 5 फीट की मार्किंग, बाहर वाहन खड़ा किया तो चालान, परेशानी से बचने जान लें नियम
Raipur News

Raipur City News: रायपुर में त्योहार पर बदलेगा ट्रैफिक प्लान! 5 फीट की मार्किंग, बाहर वाहन खड़ा किया तो चालान, परेशानी से बचने जान लें नियम

WhatsApp Facebook
Raipur City News: रायपुर में त्योहार पर बदलेगा ट्रैफिक प्लान! 5 फीट की मार्किंग, बाहर वाहन खड़ा किया तो चालान, परेशानी से बचने जान लें नियम

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

41462-raipur-traffic-news Raipur City News: रायपुर में त्योहार पर बदलेगा ट्रैफिक प्लान! 5 फीट की मार्किंग, बाहर वाहन खड़ा किया तो चालान, परेशानी से बचने जान लें नियम

रायपुर। त्योहारों के दौरान राजधानी रायपुर के प्रमुख बाजारों में लगने वाले जाम से निपटने के लिए नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। इस बार सड़क किनारे लगने वाली अस्थायी दुकानों को मुख्य सड़कों से हटाकर आसपास की खाली जगहों पर शिफ्ट किया जाएगा। वहीं बाजारों में दुकानों के सामने सड़क पर 5 फीट की दूरी पर मार्किंग की जाएगी।

इस तय दायरे के बाहर वाहन खड़ा करने पर नो-पार्किंग का चालान किया जाएगा। समझाइश के बाद भी नियम का पालन नहीं करने पर वाहन क्रेन से उठाया जा सकता है।पुलिस की कार्रवाई नवरात्र से शुरू होने की तैयारी है।

4 हजार से ज्यादा अस्थायी दुकानें लगती हैं फुटपाथ पर

दिवाली से तीन-चार दिन पहले रायपुर के प्रमुख बाजारों और सड़कों पर 4 हजार से ज्यादा अस्थायी दुकानें लगती हैं। आसपास के गांवों और शहरों से भी बड़ी संख्या में व्यापारी यहां दुकान लगाने पहुंचते हैं।

इन दुकानों के सामने ग्राहकों के वाहन खड़े होने से सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है। इसके कारण बाजार क्षेत्रों में ट्रैफिक दबाव बढ़ता है और कई जगह जाम की स्थिति बनती है।

इस बार प्रशासन की कोशिश है कि अस्थायी बाजारों को मुख्य सड़क से हटाकर आसपास ही वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराया जाए, ताकि दुकानदारों और ग्राहकों को ज्यादा दूर न जाना पड़े और मुख्य मार्गों पर यातायात सुचारु बना रहे।

दुकानों के सामने होगी 5 फीट की मार्किंग

ट्रैफिक व्यवस्था के तहत प्रमुख बाजारों में दुकानों के सामने सड़क पर 5 फीट की दूरी पर मार्किंग की जाएगी। इस सीमा के बाहर वाहन खड़ा करने पर नो-पार्किंग की कार्रवाई होगी।

कार या बड़े वाहन को सड़क पर खड़ा करने पर ई-चालान किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर वाहन को क्रेन से हटाया जाएगा। पुलिस ने व्यापारियों से भी चर्चा शुरू कर दी है, ताकि त्योहार के दौरान व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग मिल सके।

10 जगहों पर शिफ्ट होगा अस्थायी बाजार

नगर निगम और पुलिस ने अस्थायी बाजारों को शिफ्ट करने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में खाली मैदान और जमीन का सर्वे शुरू किया है। प्रस्तावित व्यवस्था के मुताबिक बाजारों को इन स्थानों पर शिफ्ट किया जाएगा।

1. पंडरी

लोधीपारा चौक के आसपास लगने वाले बाजार को प्रगति मैदान, हाट सब्जी बाजार, मंडी गेट रोड और मोवा ओवरब्रिज के नीचे शिफ्ट किया जाएगा।

2. शंकर नगर

सड़क पर लगने वाले बाजार को बीटीआई मैदान, शंकर नगर चौपाटी और आसपास की खाली जगहों पर लगाया जा सकता है।

3. भाठागांव

ओवरब्रिज के आसपास लगने वाले बाजार को नए बस टर्मिनल के सामने की खाली जगह पर शिफ्ट किया जाएगा।

4. पुरानी बस्ती

थाने के आसपास लगने वाले बाजार को महिला समृद्धि, आउटर डोर स्टेडियम और धरना स्थल में शिफ्ट करने की तैयारी है।

5. लाखेनगर

यहां लगने वाले अस्थायी बाजार को ईदगाहभाठा मैदान में शिफ्ट किया जाएगा।

6. आमापारा

आमापारा चौक के आसपास लगने वाले बाजार को घासीदास प्लाजा के सामने की खाली जगह पर लगाया जाएगा। कुछ दुकानें बाजू के सब्जी बाजार में भी लगेंगी।

7. तेलघानी नाका

यहां का अस्थायी बाजार गंज मंडी मैदान में लगाया जाएगा।

8. खमतराई

खमतराई के अस्थायी बाजार को ओवरब्रिज के नीचे शिफ्ट किया जाएगा।

9. देवेंद्र नगर

मंडी गेट के पीछे लगने वाले बाजार को सब्जी बाजार में शिफ्ट किया गया है।

10. कालीबाड़ी

कालीबाड़ी का बाजार उत्कल बस्ती के बाजू की खाली जगह पर लगाया जाएगा।

नियम नहीं मानने पर होगी कार्रवाई

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार त्योहार के दौरान सड़क पर दुकान लगाकर या तय सीमा से बाहर वाहन खड़ा कर यातायात बाधित करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ट्रैफिक अर्चना झा ने बताया कि सड़क किनारे लगने वाले अस्थायी बाजार और दुकानों को हटाकर आसपास की खाली जगहों पर शिफ्ट किया जाएगा।

व्यापारियों और वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित स्थान और पार्किंग व्यवस्था का पालन करें, ताकि त्योहार के दौरान बाजारों में खरीदारी करने आने वाले लोगों को जाम की समस्या का सामना न करना पड़े।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)