होम › Raipur News › Raipur City News : तीन दिन से लापता अधेड़ का शव खारुन नदी में मिला, पुलिस जांच में जुटी
Raipur News

Raipur City News : तीन दिन से लापता अधेड़ का शव खारुन नदी में मिला, पुलिस जांच में जुटी

WhatsApp Facebook
Raipur City News : तीन दिन से लापता अधेड़ का शव खारुन नदी में मिला, पुलिस जांच में जुटी

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

36417-untitled Raipur City News : तीन दिन से लापता अधेड़ का शव खारुन नदी में मिला, पुलिस जांच में जुटी

Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर में तीन दिनों से लापता एक 53 वर्षीय व्यक्ति का शव खारुन नदी में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान चंगोराभाठा निवासी उमेन्द्र देवांगन के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, उमेन्द्र 18 अगस्त को घर से बिना बताए निकले थे। काफी तलाश के बाद परिजनों ने डीडी नगर थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

शुक्रवार को खारुन नदी में एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)