होम › Chhattisgarh › Raipur City News: CM साय ने WRS मैदान में किया 101 फीट के रावण का दहन, बोले – मन के क्रोध और अहंकार रूपी रावण को भी मारें
Chhattisgarh

Raipur City News: CM साय ने WRS मैदान में किया 101 फीट के रावण का दहन, बोले – मन के क्रोध और अहंकार रूपी रावण को भी मारें

WhatsApp Facebook
Raipur City News: CM साय ने WRS मैदान में किया 101 फीट के रावण का दहन, बोले – मन के क्रोध और अहंकार रूपी रावण को भी मारें

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

42739-cg-news Raipur City News: CM साय ने WRS मैदान में किया 101 फीट के रावण का दहन, बोले - मन के क्रोध और अहंकार रूपी रावण को भी मारें

Raipur City News: इम्तियाज अंसारी/रायपुर। विजयादशमी पर राजधानी के WRS मैदान में भव्य दशहरा उत्सव मनाया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने डिवाइस के जरिए 101 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया। वहीं, 65-65 फीट ऊंचे मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतलों का भी दहन किया गया। इसके बाद हुई शानदार आतिशबाजी देखने के लिए हजारों लोग मैदान में जुटे।

56 साल से हो रहा आयोजन

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा, पूर्व विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा और हर्षिता पांडेय समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने दशहरा उत्सव के आयोजन के लिए नेशनल क्लब और विधायक पुरंदर मिश्रा की सराहना की। WRS मैदान में पिछले 56 वर्षों से रावण दहन का आयोजन किया जा रहा है।

42742-raipur-city-news Raipur City News: CM साय ने WRS मैदान में किया 101 फीट के रावण का दहन, बोले - मन के क्रोध और अहंकार रूपी रावण को भी मारें

मन के रावण को खत्म करने की अपील

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, विजयादशमी अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की जीत का पर्व है। इसी दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया था। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने भीतर मौजूद काम, क्रोध और अहंकार रूपी रावण का भी अंत करें और छत्तीसगढ़ को खुशहाल बनाने में योगदान दें।

रामलला दर्शन योजना का किया जिक्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ भगवान श्रीराम का ननिहाल है और उन्होंने वनवास का अधिकांश समय यहां बिताया था। उन्होंने अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों को भगवान के दर्शन कराने के लिए रामलला दर्शन योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत 50 हजार से ज्यादा लोग दर्शन कर चुके हैं।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें
दोस्तों के साथ साझा करें
OneChhattisgarh संपादकीय डेस्क
संपादकीय डेस्कOneChhattisgarh संपादकीय डेस्क

OneChhattisgarh.Com संपादकीय टीम — छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएं, रोजगार समाचार व जनहित के मुद्दों पर निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता।

सभी लेख देखें →
सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)