होम › Raipur News › Raipur City News : 8वीं की छात्रा की फांसी के फंदे पर लटका मिला शव, परिजनों ने लगाया स्कूल में डांटने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
Raipur News

Raipur City News : 8वीं की छात्रा की फांसी के फंदे पर लटका मिला शव, परिजनों ने लगाया स्कूल में डांटने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

WhatsApp Facebook
Raipur City News : 8वीं की छात्रा की फांसी के फंदे पर लटका मिला शव, परिजनों ने लगाया स्कूल में डांटने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

42109-untitled Raipur City News : 8वीं की छात्रा की फांसी के फंदे पर लटका मिला शव, परिजनों ने लगाया स्कूल में डांटने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर में आठवीं कक्षा की छात्रा आकांक्षा सेन की मौत का मामला सामने आया है। टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित उसके घर में छात्रा का शव फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद परिवार ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, आकांक्षा सेन छत्तीसगढ़ नगर स्थित सरस्वती शिक्षा मंदिर में कक्षा आठवीं में पढ़ती थी। परिजनों का आरोप है कि स्कूल में उसे डांट-फटकार लगाई गई थी, जिससे वह परेशान थी। परिवार ने इस घटना को लेकर स्कूल प्रबंधन की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। हालांकि, छात्रा की मौत के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है।

मामले में टिकरापारा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी राजेश सिंह के अनुसार, परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें
दोस्तों के साथ साझा करें
OneChhattisgarh संपादकीय डेस्क
संपादकीय डेस्कOneChhattisgarh संपादकीय डेस्क

OneChhattisgarh.Com संपादकीय टीम — छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएं, रोजगार समाचार व जनहित के मुद्दों पर निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता।

सभी लेख देखें →
सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)