होम Raipur News Raipur City News : 48 घंटे बाद भी आदिल का सुराग नहीं, गहरे पानी में SDRF-NDRF का रेस्क्यू जारी
Raipur News

Raipur City News : 48 घंटे बाद भी आदिल का सुराग नहीं, गहरे पानी में SDRF-NDRF का रेस्क्यू जारी

WhatsApp Facebook
Raipur City News : 48 घंटे बाद भी आदिल का सुराग नहीं, गहरे पानी में SDRF-NDRF का रेस्क्यू जारी

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

36452-untitled Raipur City News : 48 घंटे बाद भी आदिल का सुराग नहीं, गहरे पानी में SDRF-NDRF का रेस्क्यू जारी

Raipur City News : रायपुर। राजधानी के नकटी गांव स्थित ब्लू वाटर में डूबे युवक आदिल का 48 घंटे बाद भी पता नहीं चल सका है। युवक की तलाश में SDRF और NDRF की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं, लेकिन पानी की अधिक गहराई और मुश्किल परिस्थितियों के कारण रेस्क्यू टीम को काफी परेशानी हो रही है।

पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, आदिल दोस्तों के साथ ब्लू वाटर घूमने पहुंचा था। इसी दौरान तैरने को लेकर दोस्तों के बीच शर्त लगी और वह पानी में उतर गया। गहरे हिस्से में जाने के बाद वह बाहर नहीं निकल सका। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, SDRF और NDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं और तलाश शुरू की गई।

रेस्क्यू के बीच जुटी भीड़, सुरक्षा पर सवाल

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान ब्लू वाटर के आसपास बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए हैं। बताया जा रहा है कि करीब 100 से 200 लोग घटनास्थल के आसपास मौजूद हैं और कई लोग गहरे पानी के बेहद करीब खड़े होकर ऑपरेशन देख रहे हैं।

खतरनाक हिस्से के पास लोगों की मौजूदगी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। मौके पर स्पष्ट चेतावनी बोर्ड और पर्याप्त सुरक्षा घेरा नहीं होने से किसी दूसरे हादसे की आशंका बनी हुई है।

पहले भी हो चुके हैं हादसे

ब्लू वाटर में पहले भी डूबने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसके बावजूद यहां लोगों की आवाजाही जारी है। मौजूदा हादसे के बाद प्रशासन के सामने रेस्क्यू के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और लोगों को खतरनाक हिस्से से दूर रखने की चुनौती है। फिलहाल SDRF और NDRF की टीमें आदिल की तलाश में जुटी हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)