होम Raipur News Raipur City News : मेटल पार्क के पास सड़क किनारे मिली युवक की लाश, पुलिस जांच में जुटी
Raipur News

Raipur City News : मेटल पार्क के पास सड़क किनारे मिली युवक की लाश, पुलिस जांच में जुटी

WhatsApp Facebook
Raipur City News : मेटल पार्क के पास सड़क किनारे मिली युवक की लाश, पुलिस जांच में जुटी

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

37247-untitled Raipur City News : मेटल पार्क के पास सड़क किनारे मिली युवक की लाश, पुलिस जांच में जुटी

Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब मेटल पार्क के पास छपरा ढाबा के नजदीक सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। शव दिखाई देने के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही उरला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है।

पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई। मौत की वजह स्पष्ट करने के लिए पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों को भी जुटा रही है।

इसके अलावा, घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि मृतक की पहचान और घटना से जुड़े अहम सुराग मिल सकें। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)