होम Raipur News Raipur City News : महादेव घाट में अस्थि विसर्जन के दौरान युवक डूबा, SDRF की टीम ने संभाला मोर्चा
Raipur News

Raipur City News : महादेव घाट में अस्थि विसर्जन के दौरान युवक डूबा, SDRF की टीम ने संभाला मोर्चा

WhatsApp Facebook
Raipur City News : महादेव घाट में अस्थि विसर्जन के दौरान युवक डूबा, SDRF की टीम ने संभाला मोर्चा

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

37131-untitled Raipur City News : महादेव घाट में अस्थि विसर्जन के दौरान युवक डूबा, SDRF की टीम ने संभाला मोर्चा

Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर के महादेव घाट में अस्थि विसर्जन के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। करीब 35 वर्षीय युवक युधिष्ठिर सारंग के नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, युधिष्ठिर सारंग परिवार के साथ महादेव घाट पहुंचा था। अस्थि विसर्जन के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने उसे तलाशने की कोशिश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।

घटना के बाद परिवार ने SDRF टीम के करीब 3 घंटे बाद पहुंचने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि अगर रेस्क्यू टीम समय पर पहुंचती तो युवक की जान बचाई जा सकती थी।

सूचना मिलने के बाद SDRF की टीम मौके पर पहुंची और नदी में युवक की तलाश शुरू की। गोताखोरों की मदद से पानी में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस भी मौके पर मौजूद है और घटना की जांच कर रही है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)