होम Raipur News Raipur City News : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पंडरी थाना क्षेत्र के 2 स्पा सेंटर सील
Raipur News

Raipur City News : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पंडरी थाना क्षेत्र के 2 स्पा सेंटर सील

WhatsApp Facebook
Raipur City News : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पंडरी थाना क्षेत्र के 2 स्पा सेंटर सील

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

37315-untitled Raipur City News : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पंडरी थाना क्षेत्र के 2 स्पा सेंटर सील

Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर में स्पा सेंटरों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। चेकिंग अभियान के बाद पंडरी थाना क्षेत्र में संचालित दो स्पा सेंटरों को पुलिस ने सील कर दिया है। कार्रवाई के दौरान आपत्तिजनक वस्तुएं मिलने और लाइसेंस की शर्तों का पालन नहीं किए जाने की बात सामने आई है।

दो स्पा सेंटरों पर हुई कार्रवाई

पुलिस ने उषा प्राइड, मोवा स्थित रिफ्लेक्शन स्पा और अंबुजा मॉल स्थित ला थाई स्पा को सील किया है। पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान सेंटरों में आपत्तिजनक सामग्री मिली और लाइसेंस में निर्धारित नियमों व शर्तों का पालन नहीं किया जा रहा था। इसके बाद पुलिस ने दोनों स्पा सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें सील कर दिया।

37316-d3286e23-8353-425e-aa7d-c9aa7cd58951 Raipur City News : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पंडरी थाना क्षेत्र के 2 स्पा सेंटर सील

 

कल चलाया गया था व्यापक चेकिंग अभियान

गौरतलब है कि पुलिस ने एक दिन पहले राजधानी के अलग-अलग इलाकों में संचालित स्पा सेंटरों की जांच के लिए व्यापक चेकिंग अभियान चलाया था। इस दौरान पुलिस की कई टीमों ने स्पा सेंटरों में पहुंचकर दस्तावेज, लाइसेंस और वहां संचालित गतिविधियों की जांच की थी।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद स्पा सेंटर संचालकों में हड़कंप की स्थिति है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले सेंटरों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)