होम Raipur News Raipur City News : पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी बनी चोरों का निशाना, मोबाइल-नकदी लेकर फरार, CCTV में कैद वारदात
Raipur News

Raipur City News : पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी बनी चोरों का निशाना, मोबाइल-नकदी लेकर फरार, CCTV में कैद वारदात

WhatsApp Facebook
Raipur City News : पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी बनी चोरों का निशाना, मोबाइल-नकदी लेकर फरार, CCTV में कैद वारदात

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

38847-untitled Raipur City News : पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी बनी चोरों का निशाना, मोबाइल-नकदी लेकर फरार, CCTV में कैद वारदात

Raipur City News : रायपुर। राजधानी में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी भी उनके निशाने से नहीं बच रही। आजाद चौक थाना क्षेत्र में पुलिस जवानों के ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए गाड़ी से उतरते ही चोरों ने उसी पेट्रोलिंग वाहन से मोबाइल, नकदी और अन्य सामान पार कर दिया। पूरी वारदात मंदिर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, घटना 10 सितंबर की रात करीब 11 बजे आजाद चौक स्थित साईं मंदिर के सामने की बताई जा रही है। इलाके में ट्रैफिक का दबाव अधिक होने के कारण आजाद चौक थाना की पेट्रोलिंग टीम ने वाहन सड़क पर खड़ा किया और जवान ट्रैफिक को व्यवस्थित कराने के लिए नीचे उतर गए।

पुलिस जवानों के गाड़ी से दूर जाते ही चोरों ने मौका भांपा और पेट्रोलिंग वाहन के अंदर से सामान चोरी कर लिया। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने मोबाइल, करीब 2 से 3 हजार रुपये नकद और गमछा पार किया है।

चोरी की यह पूरी घटना पास में स्थित साईं मंदिर के CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज के आधार पर पुलिस अब आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और CCTV फुटेज खंगालकर संदिग्धों की तलाश की जा रही है। घटना ने राजधानी में पुलिस की मौजूदगी के बीच भी बदमाशों के बेखौफ अंदाज को उजागर कर दिया है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)