होम Raipur News Raipur City News: नगर निगम में पंजीकृत 5 इंजीनियर 1 वर्ष के लिए ब्लैकलिस्ट, बीपीएमएस पोर्टल पर नहीं कर सकेंगे आवेदन
Raipur News

Raipur City News: नगर निगम में पंजीकृत 5 इंजीनियर 1 वर्ष के लिए ब्लैकलिस्ट, बीपीएमएस पोर्टल पर नहीं कर सकेंगे आवेदन

WhatsApp Facebook
Raipur City News: नगर निगम में पंजीकृत 5 इंजीनियर 1 वर्ष के लिए ब्लैकलिस्ट, बीपीएमएस पोर्टल पर नहीं कर सकेंगे आवेदन

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

34964-raipur-nagar-nigam Raipur City News: नगर निगम में पंजीकृत 5 इंजीनियर 1 वर्ष के लिए ब्लैकलिस्ट, बीपीएमएस पोर्टल पर नहीं कर सकेंगे आवेदन

Raipur City News: रायपुर। नगर निगम रायपुर ने भवन अनुज्ञा (बिल्डिंग परमिशन) प्रक्रिया में लापरवाही बरतने वाले पांच पंजीकृत इंजीनियरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने इन सभी इंजीनियरों को एक वर्ष के लिए ब्लैकलिस्ट करने के आदेश जारी किए हैं। इस अवधि में संबंधित इंजीनियर बीपीएमएस (बिल्डिंग परमिशन मैनेजमेंट सिस्टम) पोर्टल के माध्यम से किसी भी प्रकार का भवन अनुज्ञा आवेदन प्रस्तुत नहीं कर सकेंगे। उनके नाम से कोई नया आवेदन भी स्वीकार नहीं किया जाएगा।

नगर निगम द्वारा भवन अनुज्ञा प्रकरणों की समीक्षा के दौरान पाया गया कि संबंधित इंजीनियरों ने बीपीएमएस पोर्टल पर अपलोड किए गए आवेदनों में आवश्यक दस्तावेज पूरे नहीं लगाए और कई मामलों में बार-बार तकनीकी त्रुटियां कीं। इसके कारण आवेदन लगातार री-असाइन होते रहे और निर्धारित समय-सीमा में प्रकरणों का निराकरण नहीं हो सका।

कार्रवाई से पहले निगम ने सभी संबंधित इंजीनियरों को कारण बताओ नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने का अवसर दिया था। अधिकारियों के अनुसार प्राप्त जवाब संतोषजनक नहीं पाए गए, जबकि एक इंजीनियर ने तय समय के भीतर कोई जवाब भी प्रस्तुत नहीं किया।

आयुक्त संबित मिश्रा ने कहा कि नगर निगम भवन अनुज्ञा प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, समयबद्ध और जवाबदेह बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दस्तावेजों की कमी, तकनीकी त्रुटियों या नियमों की अनदेखी किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी। भविष्य में भी यदि कोई पंजीकृत आर्किटेक्ट या इंजीनियर नियमों का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)