होम › Raipur News › Raipur City News : खाटूश्याम मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ आयोजन
Raipur News

Raipur City News : खाटूश्याम मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ आयोजन

WhatsApp Facebook
Raipur City News : खाटूश्याम मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ आयोजन

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

36014-0ada1319-c8ff-4ca7-aca2-c35dff4341a7 Raipur City News : खाटूश्याम मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ आयोजन

Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर के समता कॉलोनी स्थित श्री खाटूश्याम मंदिर में 16 से 22 अगस्त तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा का वाचन वृंदावन के कथा व्यास श्रीहित ललितवल्लभ नागार्च के श्रीमुख से किया जा रहा है। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

कार्यक्रम की शुरुआत 16 अगस्त को भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। सुबह 10 बजे श्री राधा कृष्ण मंदिर, समता कॉलोनी से श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाली, जो श्री खाटूश्याम मंदिर पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं और श्रद्धालु शामिल हुए।

36015-49f79a43-60da-4a89-8aa8-a24b63b6f7af Raipur City News : खाटूश्याम मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ आयोजन

 

श्याम सत्संग महिला मंडल की अध्यक्ष संगीता सरावगी ने बताया कि कथा के दूसरे दिन कुंती स्तुति, परीक्षित जन्म, परीक्षित श्राप और शुकदेव जी के आगमन जैसे प्रसंगों का वर्णन किया गया। कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ भगवान की लीलाओं का श्रवण किया।

मंडल की सचिव राजश्री अग्रवाल ने बताया कि 22 अगस्त को सुदामा चरित्र, सुखदेव जी की विदाई, व्यास पूजा और फूलों की होली के साथ हवन कर श्रीमद्भागवत कथा का समापन किया जाएगा।

आयोजन में संगीता सरावगी, राजश्री अग्रवाल, खुशबू केडिया, आशा अग्रवाल, रेखा बजाज, श्रद्धा बजाज, सरिता अग्रवाल, मीनू मोदी, कृष्णा, निधि सरावगी, शीतल, श्वेता अग्रवाल, पुष्कर मंजू गोकुलकर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं महिला मंडल की सदस्य उपस्थित रहीं।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)