होम › Raipur News › Raipur City News: क्रिश्चियन फोरम के पदाधिकारी अरूण पन्नालाल गिरफ्तार, भगवान शिव पर सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद पुलिस ने लिया हिरासत में
Raipur News

Raipur City News: क्रिश्चियन फोरम के पदाधिकारी अरूण पन्नालाल गिरफ्तार, भगवान शिव पर सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद पुलिस ने लिया हिरासत में

WhatsApp Facebook
Raipur City News: क्रिश्चियन फोरम के पदाधिकारी अरूण पन्नालाल गिरफ्तार, भगवान शिव पर सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद पुलिस ने लिया हिरासत में

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

35045-christian-forum-office-bearer-arun-pannalal-arrested-over-alleged-objectionable-remarks-on-lord-shiva Raipur City News: क्रिश्चियन फोरम के पदाधिकारी अरूण पन्नालाल गिरफ्तार, भगवान शिव पर सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद पुलिस ने लिया हिरासत में

Raipur City News: रायपुर। भगवान शिव पर टिप्पणी के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने क्रिश्चियन फोरम के पदाधिकारी अरुण पन्नालाल को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले कल रात पन्ना लाल के घर छत्तीसगढ़ बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। सोशल मीडिया पर अरुण पन्नालाल की आईडी से भगवान शिव को लेकर कमेंट किया गया था।

टिप्पणी करने वालों के खिलाफ बीजेपी ने शिकायत की और छत्तीसगढ़ बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने क्रिश्चियन फोरम के पदाधिकारी अरुण पन्नालाल के घर का घेराव कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की। इसके बाद पुलिस ने अरुण पन्नालाल को गिरफ्तार कर लिया। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने अरुण पन्नालाल के घर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया था।

भाजपा नेता अमित चिमनानी ने कहा कि सावन माह भगवान शिव की आराधना का सबसे पवित्र समय माना जाता है। ऐसे समय में भगवान शिव, शिवलिंग और सनातन धर्म के देवी-देवताओं को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियां करना करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत करने वाला कृत्य है।

छत्तीसगढ़ बजरंग दल के जिलाध्यक्ष योगेश सैनी ने हिंदू देवी देवताओं पर कमेंट करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा, कि विदेशी फंड के दम पर अरुण पन्नालाल हिंदू आस्था का अपमान कर रहे है। उन्होंने अपने घर में अवैध कब्जा किया है। आरोपी पर ठोस कार्रवाई हो।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)