होम › Raipur News › Raipur City Crime : युवक की चाकू मारकर हत्या, कई संदेही हिरासत में, पूछताछ जारी
Raipur News

Raipur City Crime : युवक की चाकू मारकर हत्या, कई संदेही हिरासत में, पूछताछ जारी

WhatsApp Facebook
Raipur City Crime : युवक की चाकू मारकर हत्या, कई संदेही हिरासत में, पूछताछ जारी

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

36042-34d42857-a467-4ae2-b260-5bce7749b2bd Raipur City Crime : युवक की चाकू मारकर हत्या, कई संदेही हिरासत में, पूछताछ जारी

Raipur City Crime : रायपुर। राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के अशोक नगर में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान प्रीतम साहू के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, घटना अशोक नगर में फाटक के पास की बताई जा रही है। किसी बात को लेकर हुए विवाद के दौरान युवक पर चाकू से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही गुढ़ियारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने वारदात से जुड़े कई संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

फिलहाल हत्या के पीछे की वजह और वारदात में शामिल आरोपियों की भूमिका को लेकर पुलिस जांच कर रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)