होम › Raipur News › Raipur City Crime : रायपुर में 18 वर्षीय युवक की हत्या, पेपर कटर से हमला कर मौत के घाट उतारा
Raipur News

Raipur City Crime : रायपुर में 18 वर्षीय युवक की हत्या, पेपर कटर से हमला कर मौत के घाट उतारा

WhatsApp Facebook
Raipur City Crime : रायपुर में 18 वर्षीय युवक की हत्या, पेपर कटर से हमला कर मौत के घाट उतारा

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

41904-untitled Raipur City Crime : रायपुर में 18 वर्षीय युवक की हत्या, पेपर कटर से हमला कर मौत के घाट उतारा

Raipur City Crime : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के अमलीडीह इलाके में शनिवार देर रात हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के स्वर्ण जयंती चौक के पास अज्ञात हमलावरों ने 18 वर्षीय युवक गौरव सेन पर पेपर कटर से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घर लौटते समय युवक पर हमला

जानकारी के मुताबिक, अमलीडीह निवासी गौरव सेन शनिवार रात करीब 10:30 बजे किसी काम से बाहर गया था। घर लौटते समय जब वह स्वर्ण जयंती चौक के पास पहुंचा, तभी वहां मौजूद कुछ अज्ञात युवकों ने उसे घेर लिया। इससे पहले कि गौरव कुछ समझ पाता, हमलावरों ने उस पर पेपर कटर से कई वार कर दिए।

हमले में गौरव की जांघ की मुख्य नस कट गई, जिससे काफी खून बहने लगा। गंभीर रूप से घायल गौरव सड़क पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद सभी हमलावर वहां से भाग निकले।

पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश

सड़क पर युवक को लहूलुहान हालत में देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी गई।

हत्या की वजह अब तक स्पष्ट नहीं

पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है और आरोपियों की पहचान भी नहीं हो सकी है। पुलिस घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। साथ ही, हमलावरों तक पहुंचने के लिए अन्य संभावित पहलुओं पर भी जांच की जा रही है।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)