होम › Raipur News › Raipur City Crime: दिवाली से पहले बड़ी उठाईगिरी, कारोबारी की स्कूटी से 10 लाख रुपये लेकर फरार हुए बदमाश
Raipur News

Raipur City Crime: दिवाली से पहले बड़ी उठाईगिरी, कारोबारी की स्कूटी से 10 लाख रुपये लेकर फरार हुए बदमाश

WhatsApp Facebook
Raipur City Crime: दिवाली से पहले बड़ी उठाईगिरी, कारोबारी की स्कूटी से 10 लाख रुपये लेकर फरार हुए बदमाश

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

41840-loot Raipur City Crime: दिवाली से पहले बड़ी उठाईगिरी, कारोबारी की स्कूटी से 10 लाख रुपये लेकर फरार हुए बदमाश

Raipur City Crime: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दीपावली से पहले उठाईगिरी की बड़ी वारदात सामने आई है। कटोरा तालाब के पास बदमाशों ने कपड़ा कारोबारी किशोर बलवानी की स्कूटी से 10 लाख रुपये पार कर दिए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पान खाने रुके कारोबारी, स्कूटी से रकम गायब

मिली जानकारी के अनुसार, कपड़ा कारोबारी किशोर बलवानी कटोरा तालाब के पास अपनी स्कूटी खड़ी कर पान खाने के लिए उतरे थे। इसी दौरान बदमाशों ने मौका पाकर स्कूटी से 10 लाख रुपये निकाल लिए और फरार हो गए। जब कारोबारी को रकम गायब होने का पता चला, तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना की सूचना के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बदमाशों की पहचान करने और चोरी गई रकम बरामद करने के लिए मामले की जांच की जा रही है। दीपावली से पहले राजधानी में हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)