होम › Raipur News › Raipur City Crime : कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की साजिश नाकाम, हथियारों के साथ 3 बदमाश गिरफ्तार, 2 फरार
Raipur News

Raipur City Crime : कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की साजिश नाकाम, हथियारों के साथ 3 बदमाश गिरफ्तार, 2 फरार

WhatsApp Facebook
Raipur City Crime : कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की साजिश नाकाम, हथियारों के साथ 3 बदमाश गिरफ्तार, 2 फरार

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

34915-raipur-jwellary-s-1-860x484 Raipur City Crime : कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की साजिश नाकाम, हथियारों के साथ 3 बदमाश गिरफ्तार, 2 फरार

Raipur City Crime : रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बड़ी आपराधिक वारदात को पुलिस ने समय रहते विफल कर दिया। गुढ़ियारी थाना पुलिस ने पंडरी स्थित एक प्रमुख ज्वेलरी शोरूम में डकैती की तैयारी कर रहे तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से एक देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, दो चाकू, तीन मोबाइल फोन और नकदी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, गिरोह के दो अन्य सदस्य अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध युवक रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-7 के पीछे नए रोड के पास किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उनकी योजना उसी रात पंडरी स्थित कल्याण ज्वेलर्स में डकैती को अंजाम देने की थी।

जांच में यह भी सामने आया कि गिरोह ने वारदात से पहले शोरूम की विस्तृत रेकी की थी। सुरक्षा व्यवस्था, आने-जाने के रास्तों और भागने की रणनीति पर पहले से काम किया गया था। पुलिस के मुताबिक, गिरोह के फरार सदस्य लगातार मोबाइल के माध्यम से रेकी की तस्वीरें और अन्य जानकारियां साझा कर पूरी योजना को अंतिम रूप दे रहे थे।

गुढ़ियारी थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 310(4) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, हथियारों के स्रोत और पूरे गिरोह के नेटवर्क की जांच कर रही है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देवांश शर्मा (दिल्ली), सुशांत कुमार पासवान (दिल्ली) और मयंक सिंह (बिहार) के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते राजधानी में एक बड़ी डकैती और संभावित हिंसक वारदात को टाल दिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)