होम Raipur News Raipur Breaking : ट्रैफिक DCP के ड्राइवर आरक्षक ने जहर खाकर दी जान, पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी
Raipur News

Raipur Breaking : ट्रैफिक DCP के ड्राइवर आरक्षक ने जहर खाकर दी जान, पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी

WhatsApp Facebook
Raipur Breaking : ट्रैफिक DCP के ड्राइवर आरक्षक ने जहर खाकर दी जान, पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

34457-7616bf7f-2465-40b6-b75a-90659c3d19a6 Raipur Breaking : ट्रैफिक DCP के ड्राइवर आरक्षक ने जहर खाकर दी जान, पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी

Raipur Breaking : रायपुर। राजधानी रायपुर से एक दुखद खबर सामने आई है। अमलीडीह स्थित पुलिस क्वार्टर में एक पुलिस जवान ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान आरक्षक कुलदीप मिश्रा के रूप में हुई है, जो ट्रैफिक डीसीपी अर्चना झा के ड्राइवर के रूप में पदस्थ थे।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरक्षक ने पुलिस क्वार्टर में ही जहरीला पदार्थ सेवन किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। यदि कोई सुसाइड नोट या अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य मिलते हैं, तो उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस परिजनों और परिचितों से भी पूछताछ कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)