होम Raipur News Raipur Accident : तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत तीन घायल
Raipur News

Raipur Accident : तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत तीन घायल

WhatsApp Facebook
Raipur Accident : तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत तीन घायल

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

38036-2100c207-4f68-4d54-baae-68d48c7136f2 Raipur Accident : तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत तीन घायल

Raipur Accident : रायपुर। राजधानी रायपुर में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवती की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के छेरीखेड़ी ओवरब्रिज की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, कार क्रमांक सीजी 04 एनडब्ल्यू 7718 में सवार चार लोग नया रायपुर से रायपुर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान ओवरब्रिज पर कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे डिवाइडर से जा भिड़ी।

टक्कर के बाद कार में सवार सभी चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने एक युवती को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान शिवानी ठाकुर के रूप में हुई है। वहीं, अनंत, प्रखर और सेजल गंभीर रूप से घायल हैं और उनका रायपुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)