होम › Raipur News › Raipur: 500 से अधिक शिवभक्तों की सहभागिता से अग्रवाल समाज की भव्य कांवड़ यात्रा संपन्न
Raipur News

Raipur: 500 से अधिक शिवभक्तों की सहभागिता से अग्रवाल समाज की भव्य कांवड़ यात्रा संपन्न

WhatsApp Facebook
Raipur: 500 से अधिक शिवभक्तों की सहभागिता से अग्रवाल समाज की भव्य कांवड़ यात्रा संपन्न

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

34513-raipur Raipur: 500 से अधिक शिवभक्तों की सहभागिता से अग्रवाल समाज की भव्य कांवड़ यात्रा संपन्न

रायपुर। अग्रवाल सभा रायपुर के सान्निध्य में अग्रवाल युवा मंडल, अग्रवाल युवती मंडल एवं अग्रवाल महिला मंडल द्वारा आयोजित भव्य कांवड़ यात्रा रविवार को श्रद्धा, उत्साह एवं भक्तिमय वातावरण के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस दिव्य यात्रा में 500 से अधिक शिवभक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर भगवान भोलेनाथ के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।

कांवड़ यात्रा का शुभारंभ अग्रवाल सभा रायपुर के अध्यक्ष श्री विजय अग्रवाल ने श्रद्धालुओं को कांवड़ भेंट कर एवं भगवान शिव का आशीर्वाद लेकर किया। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षित एवं अनुशासित यात्रा की कामना की।

 

34515-kawad Raipur: 500 से अधिक शिवभक्तों की सहभागिता से अग्रवाल समाज की भव्य कांवड़ यात्रा संपन्न

अग्रवाल युवा मंडल के अध्यक्ष सीएस सौरभ अग्रवाल ने कहा कि समाज के सभी वर्गों की अभूतपूर्व सहभागिता ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। युवाओं, महिलाओं एवं बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ यात्रा में भाग लिया, जिससे संपूर्ण वातावरण हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।

यात्रा का मुख्य आकर्षण रायपुर की प्रसिद्ध शिव तांडव टोली रही, जिसने अपने मनमोहक एवं ऊर्जावान तांडव नृत्य की प्रस्तुति से सभी श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। डमरू की गूंज, शिव भजनों एवं तांडव नृत्य ने पूरी यात्रा को शिवमय बना दिया और मार्गभर श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर रहा।

34516-kawad-yatra Raipur: 500 से अधिक शिवभक्तों की सहभागिता से अग्रवाल समाज की भव्य कांवड़ यात्रा संपन्न

अग्रवाल युवती मंडल की अध्यक्षा श्रीमती कंचन अग्रवाल ने आयोजन में महिलाओं एवं युवतियों की सक्रिय सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में संस्कार, सेवा एवं एकता की भावना को और मजबूत करते हैं।

अग्रवाल युवा मंडल के महामंत्री श्री वेदांत अग्रवाल ने बताया कि यात्रा का संचालन पूरी व्यवस्था एवं अनुशासन के साथ संपन्न हुआ। सभी स्वयंसेवकों एवं समितियों ने अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया, जिससे यात्रा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रही।

34517-yatra Raipur: 500 से अधिक शिवभक्तों की सहभागिता से अग्रवाल समाज की भव्य कांवड़ यात्रा संपन्न

श्री हरीश केड़िया एवं श्री मुक्तेश अग्रवाल के नेतृत्व में अग्रवाल युवा मंडल एवं अग्रवाल युवती मंडल के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने यात्रा की संपूर्ण व्यवस्थाओं का सफल संचालन किया। सभी कार्यकर्ताओं ने कई दिनों की मेहनत एवं समर्पण से इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

महादेव घाट स्थित हटकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर सभी श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का विधिवत जलाभिषेक, पूजा-अर्चना एवं आरती कर सुख, समृद्धि एवं समाज की खुशहाली की प्रार्थना की। पूजा-अर्चना के पश्चात मंदिर परिसर में सभी श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की भी विशेष व्यवस्था की गई, जिसका सभी ने श्रद्धापूर्वक ग्रहण किया।

अग्रवाल युवा मंडल के मीडिया प्रभारी उदित अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि समाज के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शिवभक्तों के सहयोग से यह कांवड़ यात्रा अत्यंत भव्य, अनुशासित एवं सफल रही। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने वाले सभी सहयोगियों, स्वयंसेवकों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी समाज इसी प्रकार धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के माध्यम से सेवा एवं संस्कार की परंपरा को आगे बढ़ाता रहेगा।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)