होम Technology Railway News : बाबाधाम जाने वाले शिव भक्तों के लिए रेलवे चलाएगा श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन, 1 अगस्त से होगी शुरुआत, देखें स्टापेज और शेड्यूल
Technology

Railway News : बाबाधाम जाने वाले शिव भक्तों के लिए रेलवे चलाएगा श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन, 1 अगस्त से होगी शुरुआत, देखें स्टापेज और शेड्यूल

WhatsApp Facebook
Railway News : बाबाधाम जाने वाले शिव भक्तों के लिए रेलवे चलाएगा श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन, 1 अगस्त से होगी शुरुआत, देखें स्टापेज और शेड्यूल

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

33954-untitled Railway News : बाबाधाम जाने वाले शिव भक्तों के लिए रेलवे चलाएगा श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन, 1 अगस्त से होगी शुरुआत, देखें स्टापेज और शेड्यूल

Railway News : रायपुर/बिलासपुर। सावन के पवित्र महीने में बाबाधाम (देवघर) जाने वाले शिव भक्तों की यात्रा को सुगम और आसान बनाने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल ने एक बड़ा कदम उठाया है। रेलवे प्रशासन ने श्रावणी मेले के अवसर पर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

इस विशेष ट्रेन का संचालन 1 अगस्त से 30 अगस्त 2026 तक किया जाएगा, जबकि श्रद्धालुओं की यात्रा 30 जुलाई से शुरू होगी। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने प्रत्येक फेरे में उपलब्ध खाली बर्थ की विस्तृत जानकारी भी जारी कर दी है, ताकि शिव भक्त समय रहते अपना आरक्षण सुनिश्चित कर सकें।

ट्रेन नंबर और फेरे

रेलवे के आधिकारिक ब्योरे के अनुसार, गाड़ी संख्या 08895/08896 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-मधुपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी श्रावणी मेला साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 1 अगस्त से 30 अगस्त के दौरान कुल 5-5 फेरे लगाएगी।

प्रमुख ठहराव (स्टेशन)

यह स्पेशल ट्रेन यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ और आसपास के कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी, जहां से यात्री आसानी से टिकट बुक कर सकते हैं:

प्रमुख स्टेशन: इतवारी, गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, बेलपहाड़ और ब्रजराजनगर।

जाने वाली ट्रेन (08895) में उपलब्ध सीटों का विवरण

रेलवे द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इतवारी से मधुपुर जाने वाली ट्रेन में विभिन्न तारीखों पर निम्नलिखित सीटें खाली हैं:-

1 अगस्त: एसी-III में 94, स्लीपर में 176 सीटें

8 अगस्त: एसी-III में 126, स्लीपर में 285 सीटें

15 अगस्त: एसी-III में 149, स्लीपर में 390 सीटें

22 अगस्त: एसी-III में 143, स्लीपर में 414 सीटें

29 अगस्त: एसी-III में 154, स्लीपर में 428 सीटें

वापसी ट्रेन (08896) में भी पर्याप्त सीटें उपलब्ध

0.मधुपुर से नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी लौटने वाली ट्रेन में भी श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त सीटें खाली हैं:-

2 अगस्त: एसी-III में 127, स्लीपर में 438 सीटें

9 अगस्त: एसी-III में 117, स्लीपर में 445 सीटें

16 अगस्त: एसी-III में 146, स्लीपर में 478 सीटें

23 अगस्त: एसी-III में 173, स्लीपर में 511 सीटें

30 अगस्त: एसी-III में 171, स्लीपर में 515 सीटें

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)