होम › Chhattisgarh › Raigarh Bus Accident: यात्री बस और ट्रक की टक्कर, कई यात्री घायल, अस्पताल में भर्ती
Chhattisgarh

Raigarh Bus Accident: यात्री बस और ट्रक की टक्कर, कई यात्री घायल, अस्पताल में भर्ती

WhatsApp Facebook
Raigarh Bus Accident: यात्री बस और ट्रक की टक्कर, कई यात्री घायल, अस्पताल में भर्ती

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

40067-dharamjaigarh-bus-truck-collision-10-to-12-passengers-injured Raigarh Bus Accident: यात्री बस और ट्रक की टक्कर, कई यात्री घायल, अस्पताल में भर्ती

रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12 यात्री घायल हो गए। बस चालक को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए धरमजयगढ़ अस्पताल लाया गया है।

जानकारी के मुताबिक, पूर्णागिरि बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी। इसी दौरान कोयलर क्षेत्र में सामने से धरमजयगढ़ की ओर आ रहे ट्रक से बस की टक्कर हो गई। हादसे के समय बस में करीब 40 से 50 यात्री सवार थे।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। करीब 10 से 12 यात्रियों को चोटें आई हैं। वहीं बस चालक को ज्यादा गंभीर चोट लगी है।

हादसे की सूचना मिलते ही धरमजयगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को बस से बाहर निकालकर धरमजयगढ़ अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल घायलों के नाम सामने नहीं आए हैं। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Source: Nishaanebaz

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें
दोस्तों के साथ साझा करें
OneChhattisgarh संपादकीय डेस्क
संपादकीय डेस्कOneChhattisgarh संपादकीय डेस्क

OneChhattisgarh.Com संपादकीय टीम — छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएं, रोजगार समाचार व जनहित के मुद्दों पर निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता।

सभी लेख देखें →
सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)