होम Technology Rahul Gandhi: प्रधानमंत्री के वीडियो के बाद राहुल गांधी का पलटवार, बोले- 'छात्र नहीं, मोदी जी माफी मांगे'
Technology

Rahul Gandhi: प्रधानमंत्री के वीडियो के बाद राहुल गांधी का पलटवार, बोले- 'छात्र नहीं, मोदी जी माफी मांगे'

WhatsApp Facebook
Rahul Gandhi: प्रधानमंत्री के वीडियो के बाद राहुल गांधी का पलटवार, बोले- 'छात्र नहीं, मोदी जी माफी मांगे'

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

34464-rahul-gandhi-monsoon-session Rahul Gandhi: प्रधानमंत्री के वीडियो के बाद राहुल गांधी का पलटवार, बोले- 'छात्र नहीं, मोदी जी माफी मांगे'

Rahul Gandhi: चेन्नई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर छात्रों की समस्याओं को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “भारत के छात्रों को उनकी माफी की जरूरत नहीं है। वे उनसे माफी के हकदार हैं।” राहुल गांधी ने यह प्रतिक्रिया प्रधानमंत्री के उस वीडियो के बाद दी, जिसमें उन्होंने प्रदर्शन के दौरान छात्रों द्वारा कही गई बातों पर उन्हें “माफ” करने की बात कही थी।

NEET पीड़ित परिवारों से मिले राहुल

राहुल गांधी ने चेन्नई के पास महाबलीपुरम में NEET पेपर लीक के कारण आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने कहा, “माता-पिता को अपने बच्चों को खोने का दुख सहते हुए देखने से ज्यादा दर्दनाक कुछ भी नहीं है और हर युवा की मौत के बाद उसका परिवार जीवन भर का दर्द लेकर रह जाता है।”

शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

राहुल गांधी ने कहा, “बार-बार पेपर लीक होने, परीक्षाएं रद होने और सालों की तैयारी के रातों-रात बर्बाद हो जाने से शिक्षा व्यवस्था की बदहाली सामने आ गई है। छात्रों से ऐसे सिस्टम में ईमानदारी से काम करने को कहा जा रहा है जो खुद उनके प्रति ईमानदार नहीं है।”


सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

राहुल गांधी ने कहा, “क्या वे उन शोकाकुल परिवारों से मिले हैं जिन्होंने अपने बच्चे को खो दिया? क्या वे उन छात्रों से मिले हैं जिनकी जमा-पूंजी, जीवन का बहुमूल्य समय और सपने पेपर लीक ने छीन लिए? जवाब है नहीं। भारत के छात्रों को प्रधानमंत्री की क्षमा की जरूरत नहीं है। मोदी जी को उनसे माफी मांगनी चाहिए।” उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार छात्रों और उनके परिवारों के दुख को समझने में नाकाम रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार देर रात जारी वीडियो में प्रदर्शन के दौरान कही गई बातों पर प्रदर्शनकारियों को “माफ” करने की बात कही थी।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)