होम › Technology › Rahul Gandhi detained: दिल्ली पुलिस ने राहुल और प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया, ECI विरोध प्रदर्शन के दौरान भारी हंगामा
Technology

Rahul Gandhi detained: दिल्ली पुलिस ने राहुल और प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया, ECI विरोध प्रदर्शन के दौरान भारी हंगामा

WhatsApp Facebook
Rahul Gandhi detained: दिल्ली पुलिस ने राहुल और प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया, ECI विरोध प्रदर्शन के दौरान भारी हंगामा

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

41426-rahul-gandhi-1 Rahul Gandhi detained: दिल्ली पुलिस ने राहुल और प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया, ECI विरोध प्रदर्शन के दौरान भारी हंगामा

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार शाम विपक्ष का विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई दिग्गज नेताओं को हिरासत में ले लिया। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में विपक्षी सांसद सड़क पर उतरे थे। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से तत्काल मुलाकात की मांग को लेकर राहुल गांधी आकाशवाणी भवन के बाहर धरने पर बैठ गए थे।

50 सांसदों समेत 250 लोग हिरासत में

रात करीब 8 बजे दिल्ली पुलिस के जवान भारी सुरक्षा के साथ धरना स्थल पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को हटाना शुरू किया। इस दौरान विपक्षी नेताओं और पुलिस कर्मियों के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की भी हुई, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और लगभग 50 सांसदों सहित कुल 250 लोगों को हिरासत में लेकर किंग्सवे पुलिस लाइन कैंप भेज दिया है।

राहुल गांधी का सवाल- “मुझे बता दें, मैं देश में कहां बैठ सकता हूं?”

हिरासत में लिए जाने के बाद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पुलिस और सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सवाल करते हुए कहा, मैंने पुलिस अधिकारियों से साफ कहा कि अगर आपको मुझे यहां से हटाना है तो हटा दीजिए, लेकिन बस इतना बता दीजिए कि मैं इस देश में कहां बैठ सकता हूं? इंडिया गेट पर, जंतर-मंतर पर या सड़क पर?”

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि विपक्ष के सभी नेता एकजुट होकर ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से सवाल पूछना चाहते हैं, लेकिन सरकार उन्हें मिलने से रोक रही है।

रिजिजू बोले- “आखिर कब तक चलेगा यह ड्रामा?”

विपक्ष के इस हल्लाबोल पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि 2014 से लगातार कांग्रेस और राहुल गांधी का यह ड्रामा चल रहा है। रिजिजू ने कहा, चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट पर बेवजह हमला करना बंद होना चाहिए। लोकतंत्र में जनता की सेवा करने से जनादेश मिलता है, चुनाव आयोग को अपशब्द कहने या ड्रामा करने से नहीं। राहुल गांधी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी कार्यकर्ताओं से निस्वार्थ सेवा सीखनी चाहिए।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)