होम Technology Priyanka Chopra: वाराणसी की शूटिंग के लिए हैदराबाद पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को गोद में लिए नजर आए निक जोनस
Technology

Priyanka Chopra: वाराणसी की शूटिंग के लिए हैदराबाद पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को गोद में लिए नजर आए निक जोनस

WhatsApp Facebook
Priyanka Chopra: वाराणसी की शूटिंग के लिए हैदराबाद पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को गोद में लिए नजर आए निक जोनस

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

33785-priyanaka Priyanka Chopra: वाराणसी की शूटिंग के लिए हैदराबाद पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को गोद में लिए नजर आए निक जोनस

मुंबई। बॉलीवुड और हॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा अपनी बहुप्रतीक्षित पैन-इंडिया फिल्म ‘वाराणसी’ की शूटिंग के अगले चरण के लिए हैदराबाद पहुंच गई हैं। एसएस राजामौली के निर्देशन में बन रही इस बिग-बजट फिल्म को लेकर लंबे समय से दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई है। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

एयरपोर्ट पर दिखी जोनस फैमिली, मालती के साथ निक का वीडियो वायरल

हैदराबाद एयरपोर्ट पर प्रियंका चोपड़ा के साथ उनके पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी भी दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में निक जोनस बेटी मालती को गोद में लेकर एयरपोर्ट से बाहर निकलते नजर आए, जबकि प्रियंका उनके साथ चलती दिखाई दीं। पिता-बेटी की क्यूट बॉन्डिंग ने फैंस का दिल जीत लिया और वीडियो तेजी से वायरल हो गया।

स्टाइलिश एयरपोर्ट लुक ने खींचा ध्यान

एयरपोर्ट पर प्रियंका चोपड़ा ब्राउन को-ऑर्ड सेट, बेज कैप और ब्लैक सनग्लासेस में बेहद स्टाइलिश नजर आईं। वहीं निक जोनस ऑल-ब्लैक आउटफिट और सनग्लासेस में दिखाई दिए। दोनों का सिंपल लेकिन एलिगेंट लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

फिल्म के अगले शेड्यूल की तैयारियां तेज

फिल्म ‘वाराणसी’ की शूटिंग का बड़ा हिस्सा पहले ही पूरा किया जा चुका है, जिसमें कई बड़े एक्शन सीक्वेंस शामिल हैं। अब टीम फिल्म के महत्वपूर्ण ड्रामा और कनेक्टिंग सीन्स की शूटिंग कर रही है। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग भारत के कई राज्यों के अलावा विदेशों में भी की गई है और आने वाले समय में कुछ विशेष दृश्य बेहद चुनौतीपूर्ण लोकेशनों पर फिल्माए जा सकते हैं।

2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

एसएस राजामौली के निर्देशन में बन रही यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित परियोजनाओं में गिनी जा रही है। महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे सितारों से सजी यह पैन-इंडिया फिल्म 21 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने की तैयारी में है। फिल्म से दर्शकों को बड़े पैमाने पर एक्शन, एडवेंचर और विजुअल स्पेक्टेकल की उम्मीद है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)