होम National PM Modi on india GDP Growth: जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदें… 7.8% GDP ग्रोथ देख गदगद हुए प्रधानमंत्री मोदी, इंस्टाग्राम रील पर देशवासियों से की खास अपील
National

PM Modi on india GDP Growth: जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदें… 7.8% GDP ग्रोथ देख गदगद हुए प्रधानमंत्री मोदी, इंस्टाग्राम रील पर देशवासियों से की खास अपील

WhatsApp Facebook
PM Modi on india GDP Growth: जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदें… 7.8% GDP ग्रोथ देख गदगद हुए प्रधानमंत्री मोदी, इंस्टाग्राम रील पर देशवासियों से की खास अपील

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

37471-pm-modi-on-india-gdp-growth-7-8-percent-gold-purchase-foreign-travel-appeal PM Modi on india GDP Growth: जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदें... 7.8% GDP ग्रोथ देख गदगद हुए प्रधानमंत्री मोदी, इंस्टाग्राम रील पर देशवासियों से की खास अपील

PM Modi on india’s GDP Growth: नई दिल्ली। भारतीय अर्थव्यवस्था की तूफानी रफ्तार जारी है। वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में विकास दर 7.8 प्रतिशत रही है। यह पिछले साल की समान अवधि की विकास दर 6.9 प्रतिशत से 0.9 प्रतिशत ज्यादा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने इंस्टाग्राम पर रील शेयर कर देशवासियों को इसके लिए बधाई दी है।

पीएम मोदी ने कहा कि, वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में विकास दर 7.8 प्रतिशत रही है। देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई। देश खुशियों से भर गया है। आज दुनिया युद्ध में डूबी है। चारों तरफ युद्ध की खबरें आ रही हैं, लेकिन इस संकट का वक्त में भी भारत तेजी से प्रगति कर रहा है। मैं इसके लिए मैं देशवासियों को उनके संकल्प शक्ति के लिए और उनके पुरुषार्थ के लिए बधाई देता हूं।

PM मोदी ने की देशवासियों से खास अपील

पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर रील शेयर करके देशवासियों को 7.8% की विकास दर हासिल करने की बधाई दी है। इसके अलावा उन्होंने लोगों से अपील की है कि वो विदेश यात्रा करने से बचें और जरूरी ना हो तो सोना भी ना खरीदें। इससे पहले भी भी प्रधानमंत्री ने अमेरिका-ईरान युद्द के समय गहराते ऊर्जा संकट के समय भी देशवासियों से इसी प्रकार की अपील की थी।

गर्त में डूबे हुए लोग झूठ से चारों ओर निराशा फैलाने मे लगे हैं…

अपनी रील में प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ओर जहां देश संकट के समय में भी प्रगति कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ भारत के भीतर ही निराशा के गर्त में डूबे हुए लोग झूठ से चारों ओर निराशा फैलाने मे लगे हैं। देश ने इन सभी चीजों को पारकर 7.8 प्रतिशत ग्रोथ को हासिल किया है। हमें इस प्रगति की गति को बनाए रखना है। हमें बढ़ना भी है।देश की प्रगति के लिए आत्मनिर्भर भारत बनना बहुत जरूरी है।

स्वदेशी और वोकल फॉर लोकल पर जोर

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, स्वदेशी का मंत्र, वोकल फॉर लोकल और विदेशों की यात्राएं नहीं करनी चाहिए। विदेशों में शादी करते हैं तो नहीं करना चाहिए। अगर जरूरी ना हो तो सोना भी नहीं खरीदना चाहिए। हम जितना ज्यादा स्वदेशी पर बल देंगे। जितना आत्मनिर्भरता पर बल देंगे। मुझे विश्वास है कि जब आजादी के 100 साल होंगे तो हम अपनी युवा पीढ़ी को विकसित भारत सौंपेंगे। इसलिए देशवासियों हम पुरुषार्थ में कोई कमी ना रखें। हमारी नीति सही है और नीयत साफ है। 140 करोड़ देशवासियों की शक्ति देश को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है। आइए संकल्प करिए और संकल्प को सिद्ध करने के लिए देश को नई ऊंचाइयों पर ले चलिए।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)