होम Technology PM Modi 25 Years: पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, छत्तीसगढ़ में 17 सितंबर से चलेगा एक महीने का संकल्प सेवा अभियान,राष्ट्रीय मंत्री डॉ. कविता पाटीदार रायपुर पहुंचीं
Technology

PM Modi 25 Years: पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, छत्तीसगढ़ में 17 सितंबर से चलेगा एक महीने का संकल्प सेवा अभियान,राष्ट्रीय मंत्री डॉ. कविता पाटीदार रायपुर पहुंचीं

WhatsApp Facebook
PM Modi 25 Years: पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, छत्तीसगढ़ में 17 सितंबर से चलेगा एक महीने का संकल्प सेवा अभियान,राष्ट्रीय मंत्री डॉ. कविता पाटीदार रायपुर पहुंचीं

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

37164-pm-modi-25-years-public-life-sankalp-seva-abhiyan-chhattisgarh-17-september PM Modi 25 Years: पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, छत्तीसगढ़ में 17 सितंबर से चलेगा एक महीने का संकल्प सेवा अभियान,राष्ट्रीय मंत्री डॉ. कविता पाटीदार रायपुर पहुंचीं

PM Modi 25 Years: रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक और प्रशासनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी देशभर में विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित करने जा रही है। छत्तीसगढ़ में भी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक एक महीने का ‘संकल्प सेवा अभियान’ चलाया जाएगा।

इस अभियान के जरिए केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की तैयारी है। अभियान की रूपरेखा तैयार करने के लिए भाजपा के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में शनिवार को अहम बैठक आयोजित की जा रही है। इसमें शामिल होने भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री डॉ. कविता पाटीदार रायपुर पहुंची हैं।

37165-chhattisgarh-bjp-sankalp-seva-abhiyan-meeting-shiv-prakash-cm-vishnu-deo-sai PM Modi 25 Years: पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, छत्तीसगढ़ में 17 सितंबर से चलेगा एक महीने का संकल्प सेवा अभियान,राष्ट्रीय मंत्री डॉ. कविता पाटीदार रायपुर पहुंचीं

कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में हो रही बैठक में छत्तीसगढ़ में एक महीने तक चलने वाले संकल्प सेवा अभियान की तैयारियों और कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की जा रही है। बैठक में सीएम विष्णुदेव साय सहित प्रदेश संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता अभियान को लेकर आगे की रणनीति तय करेंगे।

17 सितंबर से शुरू होगी कार्यक्रमों की श्रृंखला

रायपुर पहुंचने के बाद स्वामी विवेकानंद विमानतल पर मीडिया से बातचीत में डॉ. कविता पाटीदार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक और प्रशासनिक कार्यकाल तथा उनकी उपलब्धियों को रेखांकित करने के लिए भाजपा की ओर से अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान के दौरान केंद्र सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं, नीतियों और उपलब्धियों की जानकारी घर-घर और जन-जन तक पहुंचाई जाएगी।

केंद्र की योजनाओं को जनता तक पहुंचाएंगे भाजपा कार्यकर्ता

डॉ. कविता पाटीदार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का सर्वांगीण विकास हो रहा है। केंद्र सरकार ने विकास के साथ जनकल्याण को प्राथमिकता देते हुए कई महत्वपूर्ण योजनाएं और नीतियां लागू की हैं। अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ता इन योजनाओं और सरकार की उपलब्धियों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का भी विकास: पाटीदार

डॉ. पाटीदार ने छत्तीसगढ़ के विकास में केंद्र सरकार की भूमिका का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, केंद्र की नीतियों और प्रयासों के परिणामस्वरूप छत्तीसगढ़ विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। बस्तर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र नक्सल समस्या से मुक्त होकर शांति और विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ अब दोगुनी गति से ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के संकल्प की ओर आगे बढ़ रहा है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)